फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE CTET 2024 Admit Card releasing soon at ctet.nic.in; Steps to download here

CTET 2024: सीबीएसई सीटेट परीक्षा का एडमिट कार्ड इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड; दो दिन बाद होगा एग्जाम

Fri, 05 Jul 2024 08:46 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 05 Jul 2024 08:46 AM IST
सार

CTET 2024 Admit Card: सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने पर पंजीकृत उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन
CBSE CTET 2024 Admit Card releasing soon at ctet.nic.in; Steps to download here
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

CBSE CTET Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के जुलाई 2024 सत्र का आयोजन 7 जुलाई को किया जाना है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी बहुत जल्द जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने पर पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका आगे बताया गया है।

विज्ञापन

आज जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

बोर्ड की ओर से अभी तक सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि का औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन पूर्व सत्रों की परीक्षाओं के पैटर्न के मुताबिक एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले जारी किए जाते हैं। इस आधार पर बोर्ड आज एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 07 जुलाई को होना है।

परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में पेपर 1 का आयोजन किया जाएगा और इसके बाद दूसरे पाली में पेपर 2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक शिक्षण हेतु पात्रता के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित किया जाता है। हालांकि, उम्मीदवार दोनों ही पेपरों में सम्मिलित हो सकते हैं।

बोर्ड सीटेट परीक्षा के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी कर चुका है। इसके माध्यम से उम्मीदवारों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल चुकी है। ऐसे में समय रहते अपना एग्जाम-डे ट्रैवल प्लान बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सीटीईटी परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं।
  • सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक देखें।
  • सीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • सीटीईटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed