CBSE CTET 2023: इस तारीख को होगी सीबीएसई सीटेट, ऑफलाइन आयोजित की जाएगी परीक्षा
CBSE CTET 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) द्वारा 17वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन पेन और पेपर का उपयोग करके ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE CTET 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) द्वारा 17वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन पेन और पेपर का उपयोग करके ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। अभी तक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ऑनलाइन होती रही है, लेकिन पिछले दो साल में परीक्षा आयोजक एजेंसी की ओर प्रक्रिया संचालन में खामियां देखी गईं थी। इसलिए इस बार, सीबीएसई की सीटेट परीक्षा देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्र शहरों में ऑफलाइन दी जाएगी।
परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों के पास दो महीने का समय है। जनवरी 2021 से, CTET परीक्षा को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में ऑनलाइन पेश किया गया है। हालांकि, सीटेट यूनिट ने एक बार फिर परीक्षा का तरीका बदल दिया है। उम्मीदवारों को अब अपनी प्रतिक्रिया ओएमआर शीट पर अंकित करनी होगी।
CBSE CTET 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
-
सीटेट आधिकारिक अधिसूचना : 27 अप्रैल, 2023 -
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 मई, 2023 -
आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 29 मई, 2023 -
आवेदन सुधार विंडो : 29 मई, 2023 से 2 जून, 2023 -
सीटेट एडमिट कार्ड : 18 या 19 अगस्त, 2023 -
सीटेट परीक्षा : 20 अगस्त, 2023
कमेंट
कमेंट X