फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Compartment Policy 2026: Students to Get Three Chances to Pass Exams from May 2026 to May 2027

CBSE 10th: कंपार्टमेंट वाले छात्रों को पास होने के लिए मिलेंगे तीन मौके, जानें कब-कब दे सकते हैं परीक्षा

Thu, 16 Apr 2026 11:40 AM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 16 Apr 2026 11:40 AM IST
सार

CBSE 10th Compartment Exam: बोर्ड ने कंपार्टमेंट वाले छात्रों को राहत देते हुए पास होने के लिए कई मौके देने का फैसला किया है। अब ऐसे छात्रों को एक नहीं बल्कि तीन अवसर मिलेंगे, जिससे वे बिना साल गंवाए अपनी परीक्षा पास कर सकें।

विज्ञापन
CBSE Compartment Policy 2026: Students to Get Three Chances to Pass Exams from May 2026 to May 2027
CBSE Board - फोटो : Official Website

विस्तार

CBSE Class 10th Compartment Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं के रिजल्ट में देशभर में 1, 47, 172 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। सीबीएसई की दो बोर्ड परीक्षा व्यवस्था के तहत कंपार्टमेंट वाले छात्रों को पास होने के तीन मौके मिलेंगे। नई व्यवस्था के तहत जिन छात्रों को दसवीं के नतीजों में कंपार्टमेंट मिली है उन्हें अपना प्रदर्शन सुधारने का पहला मौका मई 2026 में सुधार परीक्षा के रूप में मिलेगा।

विज्ञापन


सफल नहीं होने पर दूसरा मौका फरवरी 2027 और तीसरा एवं अंतिम मौका मई 2027 में दिया जाएगा। इसके बाद भी छात्र पास नहीं होता है, तो उसे सभी विषयों की परीक्षा दोबारा देनी होगी।
विज्ञापन


बोर्ड ने दसवीं पास करने के बाद अतिरिक्त विषय के साथ परीक्षा में बैठने की अनुमति को समाप्त किया है। दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अतिरिक्त विषयों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी परीक्षा के नतीजे के बाद मिलेगी पुनर्मल्यांकन की सुविधा:

दोनों परीक्षाओं (पहली व दूसरी) के लिए फोटोकॉपी, सत्यापन और पुनर्मल्यांकन की ऑनलाइन सुविधाएं दूसरी परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध होगी। जो इसका इस्तेमाल ग्यारहवीं में दाखिले के लिए किया जा सकता है।

Trending Videos

दूसरी परीक्षा के लिए एलओसी अलग से भरी जाएगी

छात्र को दूसरी परीक्षा में अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए पहली मुख्य परीक्षा में बैठना अनिवार्य था। अपना प्रदर्शन जो सुधारना चाहते हैं और जिनकी कंपार्टमेंट आई उनकी एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट) अलग से भरी जाएगी। दूसरी बार की एलओसी में कोई नया नाम नहीं जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी और 20 अप्रैल तक प्रक्रिया पूरी होगी। 21 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लेट फीस के साथ एलओसी तैयार होगी। प्रति विषय के लिए छात्रों को परीक्षा शुल्क के रूप में 320 रुपये का भुगतान करना होगा। तीन विषयों के लिए 960 रुपये देने होंगे। लेट फीस के रूप में अतिरिक्त 2000 रुपये देने होंगे।

महत्वपूर्ण बातें

  • ऐसे छात्र जो दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन जिनके नाम पहले चरण के एलओएसी में प्रस्तुत नहीं किए गए थे, वे अब अपने नाम प्रस्तुत कर सकते हैं और परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
  • जिन छात्रों के नाम पहले चरण में प्रस्तुत किए जा चुके हैंए वे अब परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
  • जिन छात्रों ने पहले अपने नाम प्रस्तुत किए थे, लेकिन वे दूसरी परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते, वे अपने नाम वापस ले सकते हैं।
  • छात्र दूसरी बोर्ड परीक्षा में गणित का विकल्प भी बदल सकते हैं। मुख्य परीक्षा (फरवरी-मार्च) में जिन्होंने गणित स्टैंडर्ड लिया था, वे दूसरी परीक्षा में गणित बेसिक का विकल्प चुन सकते हैं। अन्य चुने गए विषयों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन की अनुमति नहीं है।
  • सभी पास छात्र दूसरी परीक्षा में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं।
  • ऐसे छात्र जो ईआर (इंसेंशियल रिपीट) श्रेणी में रखे गए हैं, वे दूसरी परीक्षा में नहीं बैठ सकते।
  • यदि किसी छात्र का नाम एलओसी में है और शुल्क भी जमा है, लेकिन वह दूसरी परीक्षा में उपस्थित नहीं होता है, तो मुख्य परीक्षा 2026 में उसका प्रदर्शन अंतिम माना जाएगा।
  • दूसरी परीक्षा मुख्य परीक्षा 2026 के पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed