CBSE Compartment Exam 2022: सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख से होंगे पेपर
CBSE Compartment Exam 2022: उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मितिथि आदि जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/CBSE ने कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र अब बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर मौजूद है इसे चेक किया जा सकता है। जो भी छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले वाले हैं, वे अपना प्रवेश पत्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए इस खबर में जानते हैं प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया...
इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग ले रहे उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मितिथि आदि जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करना होगा। बता दें कि ये सभी जानकारियां छात्रों के आवेदन पत्र पर मौजूद हैं।
कब होगी परीक्षा?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त, 2022 से लेकर 29 अगस्त, 2022 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा केवल एक दिन 23 अगस्त, 2022 को होगी। परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर पेन-पेपर मोड में होगा।
ये उम्मीदवार ले सकते हैं परीक्षा में भाग
सीबीएसई कक्षा दसवीं या बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले ऐसे उम्मीदवार जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, वे इस कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेंगे। इस परीक्षा की मदद से छात्र अपने स्कोरकार्ड को बेहतर बना सकते हैं और उन्हें एक सत्र का नुकसान भी नहीं उठाना पड़ेगा।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- अब यहां संबंधित कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X