फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 Result 2026 Alternative Assessment Schedule Released for West Asia Students

CBSE: पश्चिम एशिया के लिए 12वीं के वैकल्पिक मूल्यांकन का शेड्यूल जारी, कल से 17 अप्रैल तक अपलोड करने होंगे अंक

Tue, 07 Apr 2026 07:45 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 07:45 PM IST
सार

CBSE: सीबीएसई ने पश्चिम एशिया के कक्षा 12 छात्रों के लिए वैकल्पिक मूल्यांकन योजना लागू की है। स्कूल 8 से 17 अप्रैल तक अंक अपलोड करेंगे। रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट और पहले हुए एग्जाम के आधार पर तैयार होगा।
 

विज्ञापन
CBSE Class 12 Result 2026 Alternative Assessment Schedule Released for West Asia Students
CBSE Board - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE Alternative Assessment Schedule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वेस्ट एशिया के उन देशों के कक्षा 12 छात्रों के लिए वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के तहत अंक अपलोड करने का शेड्यूल जारी कर दिया है, जहां बोर्ड परीक्षाएं भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण रद्द कर दी गई थीं। यह निर्णय प्रभावित छात्रों के रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए लिया गया है।

विज्ञापन

8 से 17 अप्रैल तक खुला रहेगा पोर्टल

सीबीएसई द्वारा जारी 27 मार्च 2026 के नोटिस के अनुसार, स्कूलों के लिए ऑनलाइन पोर्टल 8 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक खुला रहेगा। इस दौरान संबंधित स्कूल अपने लॉगिन के माध्यम से छात्रों के अंक अपलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि सभी स्कूल नोटिफिकेशन-2 को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार प्रक्रिया पूरी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

गलती होने पर नहीं मिलेगा सुधार का मौका

सीबीएसई ने साफ कहा है कि अंक अपलोड करते समय अत्यधिक सावधानी बरती जाए, क्योंकि बाद में किसी भी प्रकार की गलती या संशोधन के लिए अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने भी समयसीमा का पालन करने पर जोर दिया है।

नोटिस देखें...

विज्ञापन

इन देशों में रद्द हुई थीं परीक्षाएं

सीबीएसई ने 16 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली कक्षा 12 की परीक्षाएं बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे वेस्ट एशियाई देशों में रद्द कर दी थीं। यह फैसला वहां की असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया था।

कैसे तैयार होगा रिजल्ट?

नई नीति के तहत छात्रों का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट और 28 फरवरी 2026 तक हुई परीक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा। जिन विषयों की परीक्षा नहीं हो सकी, उनके लिए स्कूलों को छात्रों के क्वार्टरली, हाफ-ईयरली और प्री-बोर्ड के अंकों का डेटा जमा करना होगा।

सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और संतुलित हो, ताकि किसी भी छात्र को नुकसान न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed