फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 Re Evaluation 2026 Portal Activated Check Steps Fees and Direct Application Process

CBSE Re-Evaluation: पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की स्टेप-बाई-स्टेप गाइड, अच्छे से समझ लें पूरी प्रक्रिया

Tue, 02 Jun 2026 03:34 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 02 Jun 2026 03:34 PM IST
सार

CBSE 12th Re-Evaluation 2026: सीबीएसई ने कक्षा 12वीं री-इवैल्यूएशन पोर्टल शुरू कर दिया है। छात्र अब पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने फीस भी कम कर दी है और अब एक ही आवेदन में कई सेवाओं का लाभ मिलेगा। यहां विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया स्टेप-बाई-स्टेप समझ सकते हैं।
 

विज्ञापन
CBSE Class 12 Re Evaluation 2026 Portal Activated Check Steps Fees and Direct Application Process
CBSE 12th Re-Evaluation 2026 - फोटो : AI Genrated

विस्तार

CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन पोर्टल 2 जून 2026 से सक्रिय कर दिया है। छात्र अब अपने अंकों के पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्र लंबे समय से पोर्टल शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि यह 1 जून को शुरू होने की उम्मीद थी। पोर्टल में देरी होने के बाद कई छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी चिंता भी जताई थी।

विज्ञापन


इस वर्ष 4 लाख से अधिक छात्रों ने लगभग 11 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी एक्सेस करने के लिए आवेदन किया है। सीबीएसई ने कहा है कि सुबह 7 बजे के बाद पोर्टल में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या की सूचना नहीं मिली और पोर्टल सामान्य रूप से काम कर रहा है।

विज्ञापन

छात्रों के सवालों का जवाब दे रहा सीबीएसई

सीबीएसई लगातार छात्रों के सवालों का जवाब अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए दे रहा है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस बार आधार सत्यापन को अतिरिक्त सुरक्षा उपाय के तौर पर लागू किया गया है।

इसके अलावा बोर्ड ने प्रक्रिया को आसान बनाते हुए छात्रों को एक ही आवेदन में कई सेवाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा दी है। अब अलग-अलग प्रक्रिया के लिए अलग आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।

ऐसे करें री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट postresult.cbseit.in पर जाएं।
  • रोल नंबर या यूजर आईडी की मदद से लॉगिन करें।
  • आधार से संबंधित जानकारी दर्ज करके “Sign In” पर क्लिक करें।
  • डैशबोर्ड पर “Re-evaluation of Marks” विकल्प चुनें।
  • जिन विषयों की उत्तर पुस्तिका उपलब्ध है, उनकी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • संबंधित प्रश्न संख्या, सब-सेक्शन, पेज नंबर, दिए गए अंक, अपेक्षित अंक और री-इवैल्यूएशन का कारण दर्ज करें।
  • छात्र एक से अधिक प्रश्नों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
  • “Save and Continue to Preview” पर क्लिक करें।
  • सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
  • “Freeze and Proceed to Payment” पर क्लिक करें।
  • फीस जमा करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और स्टेटस ट्रैक करें।


सीबीएसई ने साफ किया है कि एक बार आवेदन फ्रीज होकर भुगतान के लिए सबमिट हो जाने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन

फीस संरचना में भी किया बदलाव

सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं की फीस में भी बदलाव किया है। नई फीस इस प्रकार है:

  • वेरिफिकेशन फीस: 500 रुपये से घटाकर 100 रुपये प्रति विषय
  • री-इवैल्यूएशन फीस: 100 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका
  • किसी विशेष प्रश्न की दोबारा जांच के लिए: 25 रुपये प्रति प्रश्न

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

बोर्ड ने छात्रों को आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी है। आवेदन जमा करने से पहले विवरण अच्छी तरह जांच लें, क्योंकि भुगतान के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed