फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10th Compartment Result 2022 Declared at cbseresults.nic.in

CBSE Results 2022: सीबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक एवं डाउनलोड

Fri, 09 Sep 2022 06:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 09 Sep 2022 06:59 PM IST
सार

CBSE Class 10th Compartment Result 2022 Out: छात्रों की सहायता और स्कोर कार्ड को टेंपरिंग यानी छेड़छाड़ से बचाने के लिए सीबीएसई की ओर से परिणाम digilocker.gov.in पर उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन
CBSE Class 10th Compartment Result 2022 Declared at cbseresults.nic.in
CBSE Class 10th Compartment Result 2022 Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE Compartment Exam 2022 Class 10th Result Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। सीबीएसई की मुख्य परीक्षा के परिणाम में कंपार्टमेंट प्राप्त करने वाले जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे अपनी मार्क शीट या स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर विजिट कर के देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

छात्रों की सहायता और स्कोर कार्ड को टेंपरिंग यानी छेड़छाड़ से बचाने के लिए सीबीएसई की ओर से परिणाम digilocker.gov.in पर उपलब्ध कराए गए हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके परिणाम की जांच कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 07 सितंबर, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट - cbse.nic.in पर कक्षा 12वीं के कंपार्टमेंट परिणाम 2022 घोषित किए गए थे। बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 देश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 23 अगस्त से 29 अगस्त, 2022 तक आयोजित की गई थी।
 

विज्ञापन

CBSE 10th Compartment Result डाउनलोड करने का आसान तरीका

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सीबीएसई वेबसाइट के होम पेज पर कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें। 
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें जैसे आपका रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी इत्यादि।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद आपके कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसके एक-दो प्रिंट आउट ले लें।

23 अगस्त से 29 अगस्त तक हुई थी 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा

सीबीएसई कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त से 29 अगस्त तक उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जिन्होंने मुख्य सीबीएसई बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की थी। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हुई थी। सीबीएसई ने बयान में कहा कि पहली बार, बोर्ड उन सभी कंपार्टमेंट श्रेणी के उम्मीदवारों को एक संयुक्त मार्कशीट सह उत्तीर्ण प्रमाण पत्र प्रदान कर रहा है, जिन्हें परिणाम की घोषणा के समय ही कंपार्टमेंट परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किया गया है। जिन छात्रों को पास घोषित किया गया है, उनका संयुक्त मार्कशीट सह उत्तीर्ण प्रमाण पत्र डिजिलॉकर में प्रोविजनल सर्टिफिकेट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों डिजिटल दस्तावेजों का उपयोग उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के उद्देश्य से किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed