फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE class 10th and 12th board exams to be conducted from July 1 to 15

CBSE: सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की बची हुई परीक्षाओं के तारीख की घोषणा, जानिए कब होंगी ये परीक्षाएं

Fri, 08 May 2020 06:06 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 08 May 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
CBSE class 10th and 12th board exams to be conducted from July 1 to 15
सीबीएसइ 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा के लिए तारीख तय कर दी है। - फोटो : अमर उजाला

CBSE Class 10th-12th Exam Date 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं की तारीख की घोषणा हो गई है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को सीबीएसई की बची हुई परीक्षाओं के तारीख का एलान किया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच होंगी। उन्होंंने इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CBSE: 1 से लेकर 15 जुलाई के बीच होंगी सीबीएसई की बची हुई दसवीं-बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीबीएसई की बची हुई परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों को लंबे वक्त से इंतजार था। अब यह साफ हो गया है कि सीबीएसई बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाएंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हैं। बता दें कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण के लॉकडाउन की घोषणा होते ही सीबीएसई बोर्ड की दसवीं- बारहवीं कक्षा की बची हुईं परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब इन परीक्षाओं की तारीख का एलान हो चुका है। शिक्षा मंंत्री ने कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी इन परीक्षाओं की अच्छे से तैयारी करें। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक पेपरों के नंबर आंतरिक मूल्यांकन के जरिए दिए जाएंगे। सिर्फ मूल विषयों के ही पेपरों का आयोजन होगा। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों से लॉकडाउन का फायदा उठाने और इन परीक्षाओं को लेकर अच्छे से तैयारी करने का निवेदन भी किया है। सीबीएसई बारहवीं कक्षा के 12 विषयों का पेपर आयोजित करेगी। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed