{"_id":"6895cedea71c7d90800f256b","slug":"cbse-chairperson-rahul-singh-s-tenure-extended-till-november-2027-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: सीबीएसई प्रमुख राहुल सिंह का कार्यकाल बढ़ा, दो साल की अवधि के लिए मिली मंजूरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE: सीबीएसई प्रमुख राहुल सिंह का कार्यकाल बढ़ा, दो साल की अवधि के लिए मिली मंजूरी
Fri, 08 Aug 2025 03:48 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 08 Aug 2025 03:48 PM IST
सार
CBSE Chairman: सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इस सेवा विस्तार से बोर्ड की स्थिरता और नेतृत्व मजबूत बनेगा।
विज्ञापन
CBSE
- फोटो : CBSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE: एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, वरिष्ठ नौकरशाह राहुल सिंह को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अध्यक्ष पद पर दो वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
बिहार कैडर के 1996 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी सिंह को पिछले साल 13 मार्च को इस पद पर नियुक्त किया गया था।
सेवा विस्तार की मंजूरी पर कैबिनेट समिति का निर्णय
कार्मिक मंत्रालय द्वारा 6 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने सिंह के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल को 11 नवंबर, 2025 से आगे दो साल की अवधि के लिए, यानी 11 नवंबर, 2027 तक, बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X