फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Supplementary Exam 2025: Date Sheet Released for Class 10th & 12th; Check Complete Schedule Here

CBSE Board Supplementary Exam 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा के लिए डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 26 Jun 2025 08:04 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 26 Jun 2025 08:04 PM IST
सार

CBSE Supplementary Exam 2025: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से समय सारणी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Board Supplementary Exam 2025: Date Sheet Released for Class 10th & 12th; Check Complete Schedule Here
CBSE - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE Supplementary Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। परीक्षा 15 जुलाई 2025 से शुरू होकर चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


सीबीएसई ने यह जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर साझा की है, जहां से छात्र डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Class 10th Supplementary Exam 2025: मुख्य तिथियां

तारीख विषय समय
15 जुलाई सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक
16 जुलाई गणित (Standard & Basic) सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक
17 जुलाई उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तमिल, संस्कृत, कंप्यूटर, बैंकिंग आदि सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक
17 जुलाई ऑटोमोटिव, वित्तीय बाजार का परिचय, खाद्य उत्पादन, बैंकिंग और बीमा, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक
18 जुलाई विज्ञान सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक
19 जुलाई अंग्रेजी (Communicative और Literature) सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक
21 जुलाई सामाजिक विज्ञान सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक
22 जुलाई हिंदी (Course A और B) सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक

कक्षा 10वीं पूरक परीक्षा की पूरी डेटशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन

CBSE Class 12th Supplementary Exam 2025: मुख्य तिथियां

तारीख विषय समय
15 जुलाई अंग्रेजी ऐलेक्टिव, हिंदी ऐलेक्टिव, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, आदि सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक
15 जुलाई हिंदुस्तानी संगीत - गायन, हिंदुस्तानी संगीत - मेलोडिक इंस्ट्रूमेंट्स, पेंटिंग, योग, आदि  सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक

कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा की पूरी डेटशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है सप्लीमेंट्री परीक्षा का मकसद?

सीबीएसई हर साल उन छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करता है जो किसी एक या अधिक विषय में फेल हो गए हों या फिर अपने स्कोर में सुधार करना चाहते हों। इस परीक्षा में बैठने का मतलब है कि छात्रों को अपनी कक्षा में पास होने का एक और मौका मिलेगा, बिना साल बर्बाद किए।

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

पूरक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जुलाई 2025 के पहले सप्ताह में उपलब्ध होने की उम्मीद है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी करने सहित अपडेट के लिए आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइट देखते रहें।

कैसे करें डेटशीट डाउनलोड?

  • सबसे पहले सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर "Latest @ CBSE" सेक्शन देखें।
  • इसके बाद "Class 10 & 12 Supplementary Date Sheet 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • PDF डाउनलोड करें और सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed