CBSE: वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने पर कर रहे हैं विचार, नया मसौदा सुझावों के लिए होगा सार्वजनिक
CBSE: साल में दो बार सीबीएससी परीक्षा आयोजित करने के लिए सीबीएसई अध्यक्ष, मंत्रालय और सीबीएसई के अन्य अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। परीक्षा का नया मसौदा 24 फरवरी तक सुझावों के लिए सार्वजनिक होगा। इसका मकसद विद्यार्थियों के लिए तनाव मुक्त शिक्षा का वातावरण बनाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Board Exam: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत विद्यार्थियों को परीक्षाओं के तनाव से दूर करने के मकसद से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव का फैसला किया है।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं साल में दो बार होगी।
Creating a stress-free learning environment for students has been an important focus of the Government. Examination Improvement and Reform is a key step towards this.
विज्ञापन
Taking this a step forward, held detailed deliberations with Secretary School Education, CBSE Chairperson and… pic.twitter.com/Ph5wxSjNcpविज्ञापन विज्ञापन— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) February 18, 2025
खास बात यह है कि साल में दो बार बोर्ड परीक्षा का मसौदा सुझावों के लिए परीक्षा करवमसौदा सुझावों के लिए शिक्षकों, छात्रों, शिक्षाविदों से सुझायों के सार्वजनिक किया जाएगा। इसमें मिले सुझावों पर आगे की रूपरेखा तय होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सोमवार को सीबीएसई ने साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने का प्रेजेंटेशन दिया है।
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने 'एक्स' लिखा है, "छात्रों के लिए तनाव मुक्त शिक्षण वातावरण बनाना सरकार का एक महत्वपूर्ण फोकस रहा है। परीक्षा सुधार और सुधार इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसे एक कदम आगे बढ़ाते हुए, "वर्ष में दो बार सीबीएसई परीक्षा आयोजित करने" पर सचिव स्कूल शिक्षा, सीबीएसई अध्यक्ष और मंत्रालय और सीबीएसई के अन्य अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इन विचार-विमर्शों की मसौदा योजना जल्द ही सीबीएसई द्वारा सार्वजनिक परामर्श के लिए रखी जाएगी। यह सुधार एनईपी के प्रमुख प्रावधानों के कार्यान्वयन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है और छात्रों के बीच परीक्षा संबंधी तनाव को कम करने में मदद करेगा।"
अप्रैल में शुरू होगा नया सत्र
सीबीएसई बोर्ड का इसी अप्रैल में नया सत्र शुरू होगा। इसके आसपास बोर्ड की ओर परीक्षा की अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए तनाव मुक्त शिक्षण वातावरण बनाना सरकार का फोकस रहा है। परीक्षा सुधार की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। यह सुधार एनईपी 2020 के प्रमुख प्रावधानों के कार्यान्वयन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
कमेंट
कमेंट X