CBSE Board Exams 2022: CBSE के 10वीं, 12वीं के छात्र पहली बार देंगे वैकल्पिक परीक्षा, प्रश्नपत्र हल करते समय रखें इन जरूरी बातों का ध्यान
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की बोर्ड पहली बार शुरू की जाने वाली प्रथम चरण की परीक्षा तारीखों की घोषणा की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त सीबीएसई ने दसवीं, बारहवीं के सभी स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में इस साल कोरोना महामारी के प्रकोप की वजह से मार्च और जून के बीच करो़ड़ों छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं रद्द की गई थीं जिनमें बोर्ड की परीक्षाएं भी शामिल थीं। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) समेत कई राज्यों में 10वीं और 12वीं की परीक्षा कैसिंग कर सभी छात्रों को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट किया था। इस दौरान काफी महीनों तक शिक्षा बोर्ड और छात्रों को परेशानियों और तनाव से भी गुजरना पड़ा। ऐसे में इन परेशानियों से बचने के लिए ही सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं को दो चरणों में सम्पन्न कराए जाने की रूपरेखा तैयार की है। इसके लिए बोर्ड पहले फर्स्ट टर्म एग्जाम का आयोजन करेगा जो वैकल्पिक परीक्षा पैटर्न पर आधारित होगी। जानकारी के अनुसार इन एग्जाम के लिए डेटशीट जारी की जा चुकी है। इसके अलावा छात्रों को उनका प्रवेश पत्र भी उपलब्ध कराया जा चुका है। ऐसे में पहली बार आयोजित किए जाने वाले इन बोर्ड परीक्षाओं के लिए सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी ने कुछ महत्वपूर्ण सवालों की सीरीज तैयार की है जिसे ज्वॉइन करने के लिए तुरंत SAFALTA SCHOOL Online Classes- Join Now के इस बैच कोई सबस्क्राइब कर सकते हैं।
जहां दसवीं स्टूडेंट्स के एग्जाम 30 नवंबर से शुरू हो जाएंगे वहीं, बारहवीं के छात्र-छात्राओं की फर्स्ट टर्म परीक्षा की शुरुआत 1 दिसंबर 2021 से कर दी जाएगी। यह एग्जाम क्रमश: 11 दिसंबर व 22 दिसंबर तक पूरे करा लिए जाएंगे। इस परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का आन्सर देने के लिए स्टूडेंट्स को ओएमआर शीट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके पूर्व अभ्यास के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में सैंपल उत्तरपुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं। अक्सर कई स्टूडेंट्स वैकल्पिक परीक्षाओं को आसान समझ लेते हैं, जबकि वास्तविकता में ऑबजेक्टिव परीक्षाएं सब्जेक्टिव एग्जाम की तुलना में काफी कठिन होती हैं क्योंकि ऐसे एग्जाम में अभ्यर्थी को सटीक आन्सर देना होता है।
पहली बार होगा बोर्ड का वैकल्पिक एग्जाम, रखें इन बातों की सावधानी
10वीं, 12वीं के बोर्ड स्टूडेंट्स पहली दफा वैकल्पिक माध्यम में परीक्षा देंगे। ऐसे में छात्र-छात्राओं को प्रश्नपत्र हल करते समय इन महत्वपूर्ण बातों का जरूर ध्यान रखन चाहिए।
- सबसे पहले प्रत्येक प्रश्न को ढंग से पढ़ें, उसके बाद जवाब दें। कई बार प्रश्न के उत्तर में कई नजदीकी विकल्प भी रखें जाते हैं और अभ्यर्थी भ्रमित होकर या जल्दबाजी में तार्किक उत्तर को ही सही मान कर उसी विकल्प का चुनाव कर लेते हैं जोकि वास्तव में गलत होता है।
- प्रश्न पढ़ते समय, छात्रों को आन्सर की ओर ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि विकल्पों का चुनाव करने से पहले सवाल के जवाब को खुद से हल करने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने से छात्र लगभग आन्सर के करीब पहुंच जाएंगे।
- वैकल्पिक एग्जाम में छात्रों को एक प्रश्न पर अधिक समय बर्बाद नहीं करना होगा। क्योंकि 90 मिनट की इन परीक्षा में 50 सवालों के जवाब देने होंगे। यानी प्रति सवाल को हल करने के लिए महज 1.8 सेकेंड का समय मिलेगा। ऐसे में समय प्रबंधन सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
ऐसा होगा ओएमआर शीट का स्वरूप
बोर्ड छात्रों को उपलब्ध कराई जाने वाली आन्सर बुकलेट में उत्तर देने के लिए 4 विकल्प तो होंगे ही, इसके अलावा प्रत्येक 4 वैकल्पिक उत्तरों के बाद प्रत्येक प्रश्न के सामने एक वृत्त और एक बॉक्स भी मौजूद होगा। जहां बॉक्स का प्रयोग दिए गए आन्सर को बदलने के लिए किया जाएगा, वहीं पांचवें वृत का प्रयोग छात्रों द्वारा इस बात की पुष्टि करने के लिए करना होगा कि स्टूडेंट्स को इस प्रश्न का उत्तर नहीं आता है। इसलिए इस नॉट अटेंप्टेड वृत को भरना होगा। ऐसा न करने पर उस सवाल को अमान्य घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा से पहले स्कूल छात्रों को इस सैंपल शीट को भरने व जवाब देने का अभ्यास कराएंगे। इसके लिए बोर्ड द्वार सभी स्कूल प्रशासन को पहले ही अवगत कराया जा चुका है।
सरकारी नौकरी की भी करें फ्री में पक्की तैयारी
अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता ऐप द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी सफलता ऐप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X