{"_id":"5e532f818ebc3ef3b625cd66","slug":"cbse-board-exam-tips-to-do-better-preparation-for-exam-model-answer-books-help-to-write-answer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई परीक्षा: मॉक टेस्ट देकर खुद को आजमाएं, उत्तर लिखने के लिए मॉडल उत्तर पुस्तिकाओं को देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई परीक्षा: मॉक टेस्ट देकर खुद को आजमाएं, उत्तर लिखने के लिए मॉडल उत्तर पुस्तिकाओं को देखें
Mon, 24 Feb 2020 07:35 AM IST
देव कश्यप
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 24 Feb 2020 07:35 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की 10वीं औप 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इस साल 18.89 लाख बच्चे 10वीं और 12.06 लाख बच्चे 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं का तनाव छात्र-छात्राओं के सिर पर हावी न हो और परीक्षा की बेहतर तैयारी कैसे की जाए, इसके लिए अमर उजाला ने बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं के सवाल के जवाब दिए। आप भी जानिए किस तरह से परीक्षा की बेहतर तैयारी कैसे की जाए और कैसे आत्मविश्वास बरकरार रखा जाए...
विज्ञापन
प्रश्न 1 : मैं 10वीं का छात्र हूं? मेरी विज्ञान और गणित पर अच्छी पकड़ है, लेकिन मैं इन दोनों विषयों में अच्छा स्कोर करना चाहता हूं। कुछ और टिप्स दीजिए कि मैं इन दोनों विषयों में अच्छा स्कोर कर सकूं? -अतुल झा
विज्ञापन
उत्तर : गणित व साइंस में परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले प्रश्नपत्र व अंक योजना के प्रारूप को समझ लें। यह जान लें कि कितने प्रश्न पूछे जाएंगे। सीबीएसई द्वारा प्रकाशित आदर्श प्रश्नपत्र जो सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं उनका अध्ययन करें। लगातार अभ्यास करते रहे और नोट्स बनाकर अध्ययन अवश्य करते रहे। मॉक टेस्ट देकर अपने कमजोर क्षेत्रों का पता लगाएं व उन पर कार्य करें। अभ्यास करने के लिए प्रश्नपत्र और उत्तर पत्रिका साथ-साथ रखें। यदि आवश्यक हो उत्तरों में सुधार कर लें।
विज्ञापन
प्रश्न 2 : मैं 12वीं में पढ़ता हूं। गणित की तैयारी नहीं हो पा रही है। ऐसा क्या करूं कि परीक्षा आने तक तैयारी हो जाए और अच्छे अंक आ जाएं? -प्रशांत कुमार
उत्तर : परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम को भली प्रकार से समझ लें। क्योंकि, यह परीक्षा योजना से अवगत कराते हैं कि किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसे जानकर परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे। कठिनाई स्तर और सटीक पेपर पैटर्न जानने के लिए आदर्श प्रश्नपत्र देखें। अच्छा स्कोर करने के लिए नियमित अभ्यास करना चाहिए। कमजोर क्षेत्रों का पता लगाएं और इसे सुधारने के लिए काम करें। अपनी गति और गणना पर काम करना चाहिए। अध्ययन के लिए सही समय सारणी तैयार करें। रटने की कोशिश ना करें। गणित में समझने और अभ्यास करने की आवश्यकता होती है। परीक्षा में उत्तर लिखने के लिए बोर्ड द्वारा प्रदान की गई सीबीएसई 12वीं गणित की मॉडल उत्तर पुस्तिकाओं को भी देख लें।
प्रश्न 3 : मैं 12वीं का छात्र हूं और परीक्षा को लेकर नर्वस हूं। इसलिए अभ्यास करते समय भी मामूली गलतियां कर रहा हूं। कुछ टिप्स दें कि जिससे कि मुझसे ऐसी गलतियां न हो? -कपिल
उत्तर : सीबीएसई के आदर्श प्रश्नपत्र को हल करें। अपने कमजोर क्षेत्रों को समझ कर उन पर अधिक ध्यान दें। पिछले वर्षों मेें आए प्रश्नों को जो इस वर्ष भी पाठ्यक्रम का भाग हैं, उनका भी अभ्यास कर लें तो अच्छा रहेगा। प्रायोगिक परीक्षा पर पूरा ध्यान दें। पिछले वर्षों की अंक योजनाओं का अध्ययन कर देखें कि कहां क्या गलती होने कि संभावना है। किस प्रश्न में किस प्रकार व कितना उत्तर देना होगा। यह जान लेना आवश्यक है। मॉक टेस्ट देकर परीक्षा में समय नियोजन कैसे करना है इसका अभ्यास कर लें। तनाव रहित रहें, परीक्षाएं भी जीवन का एक हिस्सा हैं। कोई भी परीक्षा अंतिम नहीं होती है।
प्रश्न 4 : मैं 10वीं की छात्रा हूं। गणित अच्छा लगता है, लेकिन हिंदी, सोशल साइंस अच्छे नहीं लगते हैं। इन विषयों के साथ बाकी विषयों पर कैसे ध्यान दूं? -रिंकू सिंह
उत्तर : हिंदी पेपर की प्रैक्टिस करने के लिए बीते साल के प्रश्न पत्र देखें। यह ध्यान रखें कि पेपर इस वर्ष के सैंपल पेपर तथा सिलेबस से ही होगा। पत्र लेखन, निबंध और वर्णनात्मक प्रश्नों के प्रारूप को समझे। हिंदी परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने पेपर को लिखने के लिए योजना कैसे बनाते हैं। सामाजिक विज्ञान के लिए कुछ मॉक टेस्ट लें, जो ऑनलाइन उपलब्ध हैं। सीबीएसई सैंपल पेपर भी हल करें। यह बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। भूगोल में मानचित्र प्रश्नों की तैैयारी अच्छे से करें। मृदा, हवाई अड्डे, बांध और परमाणु ऊर्जा संयंत्र आदि विषय समझ लें।
प्रश्न 5 : 10वीं की अंग्रेजी पढ़ने में दिक्कत आती है, कम समय में तैयारी कैसे की जा सकती है? -भावना कुमारी
उत्तर : तैयारी के लिए तीनों खंडों (रीडिंग, राइटिंग, व ग्रामर तथा लिटरेचर) का अधिकाधिक बोध होना चाहिए। प्रश्नों को एकाग्रचित एवं तनाव मुक्त तरीके से हल करें। व्याकरण के नियम एवं संरचना का यथासंभव अभ्यास करना चाहिए। बोर्ड की वेबसाइट से अंग्रेजी विषय के बीते साल के आदर्श उत्तर पुस्तिकाओं का भी सहयोग ले सकते हैं, जिससे कि प्रस्तुतीकरण और अन्य पहलुओं की सर्वोत्तम शैली के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।
कमेंट
कमेंट X