फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exam 2020, Complete submission of LOC for class 10th and 12th, says notification

CBSE का नोटिफिकेशन- ये प्रक्रिया पूरी करें, वरना बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे स्टूडेंट्स

Tue, 20 Aug 2019 09:53 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 20 Aug 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2020, Complete submission of LOC for class 10th and 12th, says notification
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2020 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार बोर्ड इस बार अभ्यर्थियों की सूची (LOC) जमा कराने की प्रक्रिया पहले पूरी करवा रहा है। ऐसा इसलिए ताकि परीक्षा समय पर बिना किसी रुकावट के आयोजित की जा सके। 

विज्ञापन


बोर्ड ने बताया है कि यह प्रक्रिया इस बार 02 अगस्त 2019 से ही शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थियों की सूची भरने की प्रक्रिया ई-परीक्षा लिंक के जरिए पूरी की जा सकती है। सीबीएसई ने इस नोटिफिकेशन में ये भी साफ किया है कि जिन स्टूडेंट्स की ऑनलाइन एलओसी (LOC) प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, उन्हें 2020 की बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


एलओसी के संबंध में बोर्ड ने कई और दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। इसके बारे में आगे बताया जा रहा है।

  • बोर्ड ने कहा है कि इस बार बोर्ड परीक्षा के संबंध में कई नई जानकारियां हैं। इसे समझे बिना स्कूल सही तरीके से एलओसी भरने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे।
  • कहा गया है कि बोर्ड द्वारा जारी सर्कुलर को स्कूलों के प्राचार्य खुद पढ़कर अच्छी तरह समझें और फिर एलओसी भरें।
     
  • 24 जनवरी 2019 को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, इस बार सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 16 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से आयोजित कराई जाएगी।
     
  • 10वीं कक्षा में मैथेमेटिक्स दो स्तर के होंगे। अभ्यर्थी इनमें से किसी एक का चयन कर सकते हैं। इसके बारे में 10 जनवरी 2019 को बोर्ड ने सर्कुलर जारी कर जानकारी दी थी। अब बताया है कि इसके संबंध में भी एलओसी में जानकारी भरी जानी है।
     
  • स्कूलों से कहा गया है कि वे सिर्फ वही विषय स्टूडेंट्स को ऑफर करें जिनके लिए उन्हें बोर्ड से अनुमति प्राप्त है। ऐसा नहीं होने की स्थिति में बोर्ड स्टूडेंट्स को उस विषय की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देगा। साथ ही स्कूल के खिलाफ भी मान्यता रद्द करने की कार्यवाई की जाएगी।
     
  • स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र उसी भाषा में मिलेंगे, जो उन्होंने एलओसी में भरा होगा। अगर स्टूडेंट ने एलओसी में भाषा का माध्यम अंग्रेजी भरा होगा तो उसे प्रश्न पत्र सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही दिए जाएंगे। जबकि अगर एलओसी में माध्यम हिंदी भरा होगा तो प्रश्नपत्र दोनों भाषाओं (हिंदी और अंग्रेजी) में दिए जाएंगे। इसलिए स्कूलों को एलओसी में यह जानकारी भरने से पहले स्टूडेंट्स से उनकी सहमति लेनी चाहिए।
     
  • सबसे अहम बात ये है कि इस साल से किसी भी प्रक्रिया के लिए अंतिम तारीख एक बार ही तय होगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे। इसलिए बोर्ड द्वारा पहली बार में जारी तारीख और समय के अंदर ही स्कूलों को सभी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।
इस संबंध में सीबीएसई द्वारा जारी नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्या हैं करियर में कामयाबी हासिल करने के अचूक उपाय? जानिए प्रसिद्ध करियर विशेषज्ञ से केवल 485 रुपये में (विज्ञापन)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed