फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   cbse board exam 2020 cbse cancelled 28th and-29th february exam of 10th and 12th

दिल्ली हिंसा: CBSE ने फिर टाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

Thu, 27 Feb 2020 05:08 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 27 Feb 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
cbse board exam 2020 cbse cancelled 28th and-29th february exam of 10th and 12th
परीक्षा केंद्र से बाहर जाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए सीबीएसई ने फिर से बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 28 और 29 फरवरी को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने उत्तर पूर्व दिल्ली में इन परीक्षाओं को स्थगित किया है और इसके लिए प्रेस रिलीज जारी की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी हिंसा को देखते हुए सीबीएसई ने हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया है। हालांकि, उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा रुक चुकी है, लेकिन स्थिति अभी पूरी तरह से सामान्य नहीं हुई है। इसी वजह से सीबीएसई ने फिर से दसवीं और बारहवीं की शुक्रवार और शनिवार को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को भी 12वीं का अंग्रेजी का पेपर स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन




केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने बुधवार को कहा था कि दिल्ली सरकार के आग्रह तथा छात्रों, कर्मचारियों एवं माता पिता को होने वाली कठिनाईयों से बचने के लिए बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के उत्तर पूर्व के हिस्से में 27 फरवरी को होने वाली 12 वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है । उत्तर पूर्व दिल्ली के 73 केंद्रों पर और पूर्वी दिल्ली के सात केंद्रों पर कल होने वाली यह परीक्षा स्थगित की गयी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed