फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Collaboration with Amar Ujala started helpline for board exam candidates

सीबीएसई बोर्ड: अपनी तैयारी और खुद पर रखें विश्वास, विशेषज्ञों ने कहा- अच्छा आएगा परिणाम; कई सवालों के दिए जवाब

Mon, 03 Feb 2025 08:48 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 03 Feb 2025 08:48 AM IST
सार

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई और अमर उजाला ने बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए हेल्प लाइन शुरू की गई है। अगर परीक्षा को लेकर कुछ सवाल हैं तो आप पूछ सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Board Collaboration with Amar Ujala started helpline for board exam candidates
CBSE Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CBSE Board Exam 2025: अमर उजाला और सीबीएसई के सहयोग से बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए हेल्प लाइन शुरू की गई है। विद्यार्थियों ने परीक्षा से संबंधित सवाल किए हैं, जिनका जवाब सीबीएसई के विशेषज्ञों द्वारा दिए गए हैं। अगर परीक्षा को लेकर कुछ सवाल हैं तो aucbsehelp@gmail.com पर मेल कर पूछ सकते हैं।
विज्ञापन

प्रश्न: दसवीं की छात्रा हूं। साइंस तैयारी लगभग पूरी है। मुझे कुछ टिप्स दीजिए ताकि मैं परीक्षा के लिए शेष समय में तैयारी करके अच्छे अंक प्राप्त कर सकूं। - आरुषि, छात्र
उत्तर: सभी विद्यार्थी एक समय-सारणी बनाकर परीक्षाओं की तैयारी करें। आपने विज्ञान विषय की परीक्षा की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली होगी। परीक्षा से पूर्व यह आवश्यक है कि बोर्ड द्वारा जारी सैंपल प्रश्न-पत्र को एक बार देखकर यह योजना बना लें कि परीक्षा में किस प्रश्न को कितना समय देंगे और अपने लिए तीन घंटों की एक मॉक परीक्षा आयोजित करें। अपनी योजना अनुसार उक्त प्रश्नों का उत्तर दें और जहां कमी लगे उसे दूर करने का प्रयास करें। आप हमेशा अपनी तैयारी और अपने आप पर यह विश्वास रखें।

प्रश्न: मैं बारहवीं का छात्र हूं। मेरे पास गणित के साथ मनोविज्ञान विषय भी है, दोनों विषयों की पढ़ाई में तालमेल कैसे बैठाया जा सकता है। - जतिन, छात्र
उत्तर: इस वर्ष कक्षा 12वीं के गणित विषय की परीक्षा आठ मार्च व मनोविज्ञान विषय की परीक्षा चार अप्रैल को निर्धारित है। दोनों परीक्षाओं के मध्य लगभग 25 दिन का अंतराल है। उत्तम होगा यदि आप गणित विषय की तैयारी पहले करें व मनोविज्ञान की तैयारी बाद में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न: बारहवीं की छात्रा हूं। फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रश्न-पत्र हल करने के लिए कुछ टिप्स चाहिए। - मेघना कुमारी, छात्र
उत्तर: किसी भी प्रश्न पत्र को हल करने के लिए यह आवश्यक है कि आप प्रश्न को अच्छी तरह से समझें। यह देखें कि प्रश्न कितने अंकों का है और तदनुसार उत्तर लिखें। लगभग जितने अंकों का प्रश्न होता है, उसके उत्तर में उतने ही मूल्य बिंदु होते हैं।

प्रश्न: मैं 12वीं का छात्र हूं। अभ्यास कर चुका हूं, लेकिन जब कभी दोबारा अभ्यास करने बैठता हूं तो सब भूल जाता हूं।- सुमित कुमार, छात्र
उत्तर: परीक्षा में लगभग सभी विद्यार्थियों के साथ ऐसा होता है, आप इससे परेशान न हों। अपने आप पर और परीक्षा की अपनी तैयारियों पर पूर्ण विश्वास रखें। आवश्यक है कि आप लिखकर दोबारा अभ्यास करें व एक उत्तम समय-सारणी तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed