{"_id":"592504084f1c1b2144535d0b","slug":"cbse-board-class-12-results-2017-expected-to-be-declared-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE 12वीं का रिजल्ट आज आने में सस्पेंस बरकरार!","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE 12वीं का रिजल्ट आज आने में सस्पेंस बरकरार!
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Wed, 24 May 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई द्वारा आज बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी होने में संशय की स्थिति बरकरार है। दिल्ली हाई कोर्ट के मॉडरेशन पॉलिसी पर आदेश के बाद अभी ये तय नहीं हो पा रहा है कि 12वीं के रिजल्ट आज आएंगे या नहीं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस साल करीब 10 लाख 98 हजार 981 छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं।
बता दें हाईकोर्ट ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को मुश्किल प्रश्नों के लिए ग्रेस मार्क्स देने संबंधी अपनी मॉडरेशन पॉलिसी शैक्षणिक सत्र 2016-17 यानी इस वर्ष भी जारी रखने का आदेश दिया है। इस पॉलिसी को खत्म करने के लिए हाल ही में सीबीएसई ने अधिसूचना जारी की थी, जिसे कुछ अभिभावकों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इस फैसले से इस साल परीक्षा देने वाले 12वीं कक्षा के करीब 11 लाख छात्रों व 10वीं कक्षा के 9 लाख छात्रों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
अदालत के निर्देश के चलते मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हाईलेवल बैठक बुलाई थी, जिसमें एचआरडी शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप, सीबीएसई चेयरमैन के अलावा अन्य अधिकारियों को बुलाया गया था। सूत्रों का कहना है कि सीबीएसई 12वीं क्लास का रिजल्ट इसी हफ्ते समय से जारी करेगी। इस आदेश के बाद रिजल्ट में कोई देरी नहीं होगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X