{"_id":"5ed9b6ce8ebc3e906700c36c","slug":"cbse-board-2020-cbse-will-provide-online-fitness-training-to-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE Board 2020: सीबीएसई देगा छात्रों को ऑनलाइन फिटनेस ट्रेनिंग","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE Board 2020: सीबीएसई देगा छात्रों को ऑनलाइन फिटनेस ट्रेनिंग
Fri, 05 Jun 2020 08:37 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Fri, 05 Jun 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई अब अपने विद्यार्थियों की फिटनेस के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इस कार्यक्रम को शुरू करने के लिए पीटी टीचर्स को फिटनेस की ट्रेनिग भी दी जाएगी। सीबीएसई बोर्ड द्वारा पूरे देश के स्कूलों को चार जोन में बांंटा गया है। यह फिटनेस प्रोग्राम 18 जून से 28 जून तक होगा।
विज्ञापन
इस फिटनेस प्रोग्राम से पहले 15 जून को स्कूल के प्राचार्य को इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के विषय में जानकारी वेबिनार के माध्यम से दी जाएगी। इस कार्यक्रम को खेलो इंडिया नेशनल फिटनेस प्रोग्राम और बोर्ड का स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की मदद से किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सीबीएससई 10वीं और 12वीं की बाकी बची परीक्षाओं को 1 जुलाई से 15 जुलाई, 2020 के बीच आयोजित की जाएंगी। इसी को देखते हुए बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए मुफ्त टेली काउंसलिंग सेवा प्रारंभ की है। यह मुफ्त टेली काउंसलिंग सेवा 1 जून से 15 जुलाई, 2020 तक जारी रहेगी। यह सेवा सुबह 9.30 से शाम के 5.30 तक तथा सप्ताह के सातो दिन जारी रहेगी। इस सेवा का टोल फ्री नंबर है - 1800-11-8004.
विज्ञापन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X