फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board 12th Result 2023 Exam Pattern Changes in CBSE Exam for Class 12

CBSE Board Result 2023: सीबीएसई कैसे तैयार करता है रिजल्ट, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Fri, 12 May 2023 11:15 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 12 May 2023 11:15 AM IST
सार

CBSE Board Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर 
 दिया है। सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
CBSE Board 12th Result 2023 Exam Pattern Changes in CBSE Exam for Class 12
CBSE 10th and 12th Result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CBSE Board Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बार 12वीं की परीक्षा का पास प्रतिशत 87.33 रहा है। 

विज्ञापन

फर्जी नोटिस भी वायरल

सीबीएसई के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर एक नोटिस तेजी से सर्कुलेट हो रहा था, जिसमें कहा गया था कि बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे 11 मई 2023 को जारी करेगा। अमर उजाला.कॉम के फैक्ट चेक में यह नोटिस पूरी तरह से फर्जी पाया गया। बाद में सीबीएसई की तरफ से भी इसे फर्जी बताया गया। सीबीएसई की तरफ से कहा गया है कि छात्र-छात्राएं किसी भी तरह की फर्जी खबर पर भरोसा न करें। सीबीएसई नतीजों से पहले इसके बारे में जानकारी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव

बीते साल सीबीएसई की ओर से कोरोना महामारी के कारण कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को दो सत्र - टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित किया गया था। छात्रों के अंतिम परिणाम भी दोनों टर्म के अंक को जोड़ कर जारी किए गए थे। थ्योरी की परीक्षा में टर्म-1 का 30 फीसदी और टर्म-2 का 70 फीसदी अंक जोड़ा गया था। वहीं, प्रैक्टिकल की परीक्षाओं के दोनों ही टर्म में से 50-50 फीसदी अंक जोड़े गए थे। सीबीएसई इस बार फिर से अपने पुराने पैर्टन पर वापस आ गया है। इस बार परीक्षाएं एक ही टर्म में आयोजित की गई थीं।

विज्ञापन

 सीबीएसई रिजल्ट की प्रकिया

सीबीएसई के लाखों बच्चों का रिजल्ट बनाना इतना आसान नहीं होता है। परीक्षा के बाद कॉपी की चेकिंग बोर्ड के अधिकारियों द्वारा काफी बारीकी से की जाती है। इश वजह से छात्रों को रिजल्ट का इंतजार करना पड़ता है। छात्र बोर्ड परीक्षा के अंकों के कैल्कुलेशन को लेकर भी काफी कन्फयूजन में हैं, लेकिन उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं हैं। सीबीएससई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 5 विषयों के अंक जोड़ें जाएंगे। बेस्ट पांच के बेसिस पर कक्षा 12वीं के छात्र कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे। इसमें कक्षा 12वीं के मार्क्स नंबर्स और परसेंटेंज दिए जाएंगे, जबकि बोर्ड कक्षा 10वीं के मार्क्स CGPA फॉर्मेट में देगा. 

क्या है CGPA

CGPA का मतलब "क्युमुलेटिव ग्रेड पॉइंट एवरेज" होता है। अब आप इसके नाम से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि यह सिस्टम क्या है। बता दें कि CGPA के जरिए ही छात्रों को परीक्षा में ग्रेड पॉइंट दिए जाते हैं।

सीबीएसई के छात्रों के लिए डिजिलॉकर ने खातों को सक्रिय करने के लिए छह अंकों का सुरक्षा पिन जारी किया है, जिसे स्कूल अपने एलओसी क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके digilocker.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को अपने सुरक्षा पिन का उपयोग कर अपने खातों को सक्रिय करना होगा, ताकि परिणाम घोषित होने के बाद वे अपनी अंकतालिकाओं और प्रमाणपत्रों की डिजिटल प्रतियां डाउनलोड कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed