फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Aryabhata Ganit Challenge 2022 Registration Begins know process

Aryabhata Ganit Challenge: सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज के लिए पंजीकरण शुरू; जानें अहम विवरण

Wed, 02 Nov 2022 11:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 02 Nov 2022 11:20 PM IST
सार

CBSE Aryabhata Ganit Challenge 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज (AGC) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
CBSE Aryabhata Ganit Challenge 2022 Registration Begins know process
सीबीएसई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE Aryabhata Ganit Challenge 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज (AGC) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीबीएसई कक्षा आठवीं से 10वीं के छात्रों के लिए आर्यभट्ट गणित चैलेंज (एजीसी) चुनौती आयोजित करता है, जिसका उद्देश्य इस बात पर ध्यान केंद्रित करना है कि बच्चे किस हद तक सक्षम हैं। ताकि वे गणित को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं।

विज्ञापन

एजीसी पंजीकरण प्रक्रिया की मेजबानी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.nic.in और cbseacademic.nic.in कर रहे हैं। सीबीएसई से संबद्ध स्कूल 15 नवंबर को शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। एजीसी दो स्तरों लेवल-1 और लेवल-2 पर आयोजित किया जाएगा। लेवल-1 प्रतियोगिता स्कूल स्तर पर पेन पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। एजीसी के लेवल-2 को सीबीएसई द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। पहले चरण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

विज्ञापन

सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में कक्षा आठवीं से 10वीं तक के छात्र स्कूल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र हैं। जबकि पहले चरण में पंजीकृत प्रत्येक संबद्ध स्कूल से केवल शीर्ष तीन छात्र ही आर्यभट्ट गणित चैलेंज (AGC) लेवल-2 प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे। सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज की अवधि दोनों स्तरों पर एक घंटे की होगी।

प्रश्न-पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल होंगे। कुल वेटेज 40 अंकों का होगा और कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा। उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न-पत्र 16-21 नवंबर, 2022 के बीच पंजीकृत स्कूलों को उपलब्ध कराया जाएगा। पंजीकृत स्कूल शीर्ष तीन छात्रों की पहचान करने के लिए प्रश्न पत्र का उपयोग करके परीक्षा आयोजित करेंगे।

विज्ञापन

दूसरे स्तर की परीक्षा 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। स्कूल 28 नवंबर से 10 दिसंबर 2022 के बीच 900 रुपये ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर शीर्ष तीन छात्रों के नाम दर्ज करा सकते हैं। द्वितीय स्तर के कंप्यूटर परीक्षण के सफल समापन के बाद, प्रत्येक सीबीएसई क्षेत्र के शीर्ष 100 छात्रों को एक मेरिट प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

सीबीएसई ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि सभी स्कूल अपने छात्रों को आर्यभट्ट गणित चुनौती में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं और छात्रों के गणितीय कौशल और क्षमता की पहचान और पोषण करने के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। इस चुनौती में भागीदारी और प्रदर्शन को छात्रों के पोर्टफोलियो में भी स्वीकार किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed