फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 12th result will not be released till July 25 Read this new Order

सीबीएसई का नया फरमान : 25 जुलाई तक नहीं आएगा 12वीं का रिजल्ट! पढ़ें यह आदेश

Wed, 21 Jul 2021 05:14 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 21 Jul 2021 05:14 PM IST
सार

सीबीएसई ने बुधवार, 21 जुलाई को सभी स्कूलों के लिए एक अहम आदेश जारी किया है। इस बीच, देश भर में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के कक्षा 12वीं के लाखों छात्र और उनके अभिभावकों की नजरें सीबीएसई के रिजल्ट की घोषणा पर टिकी हैं।

विज्ञापन
CBSE 12th result will not be released till July 25 Read this new Order
सीबीएसई रिजल्ट लेटेस्ट न्यूज अपडेट - फोटो : social media

विस्तार

सीबीएसई ने बुधवार, 21 जुलाई को सभी स्कूलों के लिए एक अहम आदेश जारी किया है। इस बीच, देश भर में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के कक्षा 12वीं के लाखों छात्र और उनके अभिभावकों की नजरें सीबीएसई के रिजल्ट की घोषणा पर टिकी हैं। लेकिन सीबीएसई की ओर से रिजल्ट जारी करने अथवा रिजल्ट की संभावित तिथियों की घोषणा न किए जाने से उनकी बैचेनी बढ़ती जा रही है। समय पर परिणाम घोषित न होने के कारण उनके सामने अगली कक्षाओं में दाखिले को लेकर भी चिंताएं पनपने लगी हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य के अपलोड अंकों के मॉडरेशन के लिए डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। यह पहले 22 जुलाई तक निर्धारित थी। अब इसे 25 जुलाई, 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के नए आदेश के अनुसार, दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम को अंतिम रूप देने की अंतिम तिथि 22 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई शाम 5 बजे तक कर दी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज ने कहा कि यह वक्त बेहद तनाव वाला है। ऐसे में जल्दबाजी से गलतियों की संभावना अधिक हो जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए अंकों के मॉडरेशन के लिए डेडलाइन आगे बढ़ाई जा रही है। सभी स्कूलों को निर्देशित किया जाता है कि वे इस समय-सीमा में अंकों के मॉडरेशन का कार्य निष्पादित कर लें। अन्यथा उन्हें छोड़कर शेष स्कूलों का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। स्कूल प्रबंधन को अंतिम समय की आपा-धापी से बचते हुए इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा कर लेना चाहिए। 



बता दें कि कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों के रिजल्ट तैयार करने के लिए मूल्यांकन फॉर्मूला तैयार किए गए थे। उसके आधार पर भी परिणाम तैयार किए गए हैं। सीबीएसई की ओर से 10वीं का रिजल्ट 20 जुलाई तक घोषित किया जाना था, लेकिन इसमें लगातार देरी हो रही है। जबकि, कक्षा-12वीं का परिणाम 31 जुलाई को घोषित किया जाना प्रस्तावित है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed