फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 10th Compartment Exam 2024: 10th compartment exam will be held from July 15, know the complete schedule

CBSE 10th Compartment Exam 2024: 15 जुलाई से होगी 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

Mon, 13 May 2024 02:32 PM IST
कृपा अरोड़ा Published by, Kripa Arora
Published by, Kripa Arora Published by: कृपा अरोड़ा Updated Mon, 13 May 2024 02:32 PM IST
सार

CBSE 10th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। कैसे चेक करेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा का टाइमटेबल, यहां पढ़ें।
 

विज्ञापन
CBSE 10th Compartment Exam 2024: 10th compartment exam will be held from July 15, know the complete schedule
CBSE 10th Result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

 
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। 

इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 93.60 फीसदी रहा है। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के नतीजे आज ही जारी किए हैं। 12वीं के मुकाबले 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक है। 

विज्ञापन


10वीं में इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 2.04% ज्यादा है। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.75% और लड़कों का 92.71% है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं की तरह सीबीएसई 10वीं परीक्षा में भी त्रिवेन्द्रम का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। 

कक्षा 10वीं के सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 रीजन
त्रिवेन्द्रम: 99.75 फीसदी
विजयवाड़ा: 99.60 फीसदी
चेन्नई: 99.30 फीसदी
बेंगलुरु: 99.26 फीसदी

बोर्ड की ओर से 10वीं एग्जाम में पास होने के लिए न्यूनतम अंक तय किए गए है, जिसके मुताबिक, स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट्स में कुल 100 अंक में से कम से कम 33 अंक लाना जरूरी है। इसमें 80 अंक का बाहरी एग्जाम होगा, और 20 अंक का इंटरनल असेसमेंट होगा। इंटरनल असेसमेंट को भी पास करना अनिवार्य है. फेल होने से बचने के लिए मिनिमम अंक लाना जरूरी है।

बता दें कि बोर्ड के नए नियम के मुताबिक, इस साल से स्टूडेंट्स को न डिस्टिंक्शन , न डिविजन और न ही ग्रेड दिया जाएगा। किसी तरह की कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। वहीं बोर्ड ने तय किया है कि इस साल टॉपर का नाम भी ऐलान नहीं किया जाएगा, लेकिन इन सबके बावजूद भी न्यूनतम अंक के लिए नियम मौजूद है।


ऐसे छात्र जो पांच में से दो सब्जेक्ट्स में फेल होते हैं, वे कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं। साथ ही इंटरनल असेसमेंट के सभी विषयों में पास होना जरूरी है। बाहरी एग्जाम में दो से ज्यादा विषय व इंटरनल असेसमेंट में एक भी विषय में फेल होने के बाद कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने नहीं दिया जाएगा।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में कंपार्टमेंट (पूर्ण विषय) में रखे गए छात्रों की संख्या 2023 में 134774 (6.22  फीसदी) से घटकर इस वर्ष 132337 (5.91 फीसदी) हो गई है।

CBSE 10th Result 2024: कैसे चेक करेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा का टाइमटेबल 

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • फिर, होमपेज पर 'मुख्य वेबसाइट' विकल्प पर क्लिक करें। 
  • 'नवीनतम @ सीबीएसई' अनुभाग पर जाएं और 'सीबीएसई कंपार्टमेंट टाइम टेबल 2024' लिंक ढूंढें।
  • सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा की डेट शीट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed