CAT Answer Key 2023: कैट परीक्षा के बाद अब उत्तर कुंजी का इंतजार, जानें कब तक होगी जारी
CAT Answer Key 2023: आईआईएम लखनऊ की तरफ से कैट परीक्षा संपन्न कराई जा चुकी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CAT 2023 Answer Key : भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ (आईआईएम लखनऊ) ने इस बार कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2023) का आयोजन कराया था। परीक्षा तीन स्लॉट में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट का इंतजार कर रहे हैं। संस्थान की तरफ से जल्द ही दोनों ही चीजें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
CAT 2023 परीक्षा विवरण
आईआईएम लखनऊ द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 26 नवंबर को तीन सत्रों में आयोजित किया गया था। पहला सत्र सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरा सत्र दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरा सत्र शाम 4:30 से 6:30 बजे तक आयोजित किया गया था।
कैट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट प्रकाशित हो जाने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से एक्सेस और डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी उपलब्ध होने के बाद, CAT 2023 आपत्ति विंडो खुल जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को अंतरिम उत्तर कुंजी चेक करने और अपनी शिकायतें दर्ज करने के लिए कुछ दिन मिलेंगे।
बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट के सूचना बुलेटिन में कहा गया है कि आईआईएम लखनऊ जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह में कैट 2023 परिणाम जारी करेगा।
कमेंट
कमेंट X