CAT 2025: आईआईएम कोझिकोड ने आंसर की के लिए ऑब्जेक्शन विंडो खोली, जानें आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट और फीस
CAT 2025 Objection: आईआईएम कोझिकोड ने प्रोविजनल की पर चैलेंज विंडो खोल दी है। उम्मीदवार 10 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जानें पूरी प्रक्रिया!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड ने 8 दिसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 की प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठाने के लिए विंडो आधिकारिक रूप से खोल दी है। जिन कैंडिडेट्स ने CAT 2025 परीक्षा दी थी, वे 10 दिसंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर लॉगिन करके आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं।
कितनी पड़ेगी फीस?
इस बार IIM ने आपत्ति दर्ज करने वाली फीस पर भी बदलाव कर दिया है। पहले यह फीस 1200 रुपये थी, जाे बढ़कर 1500 रुपये हो गई है। उम्मीदवार को आपत्ति दर्ज करते समय सपोर्टिंग प्रूफ या डॉक्यूमेंट अटैच करना होगा। कैंडिडेट की ओर से दर्ज की गई आपत्ति सही पाए जाने पर यह शुल्क उसके बैंक अकाउंट में रिफंड हो जाएगी।
कितने लोगों ने दी परीक्षा?
इस साल CAT परीक्षा में कैंडिडेट्स की संख्या काफी रही। परीक्षा के लिए करीब 2.95 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 2.58 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। यह परीक्षा देश के 170 शहरों में 339 टेस्ट सेंटर पर आयोजित की गई थी।
रिजल्ट का इंतजार?
IIM कोझिकोड CAT 2025 का रिजल्ट जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में घोषित कर सकता है। CAT स्कोर के आधार पर देश के टॉप IIMs और अन्य MBA और PGDM संस्थानों में एडमिशन दिया जाएगा।
ऐसे दर्ज करें आपत्ति?
उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- अधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- Candidate Login पर क्लिक करें।
- लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
- Objection Form पर टैब करें।
- प्रश्न संख्या, सेक्शन और ऑब्जेक्शन टाइप चुनें।
- सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट और रिमार्क्स अपलोड करें।
- निर्धारित फीस भरकर फॉर्म सबमिट कर दें।
कमेंट
कमेंट X