CAT 2024: कैट परीक्षा के लिए कल जारी होगा प्रवेश पत्र; यहां से कर सकेंगे डाउनलोड, 24 नवंबर होगा एग्जाम
CAT 2024 Admit Card: भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता कल कैट परीक्षा के लिए एडमिट जारी करेगा, जिन उम्मीदवारों ने कॉमन एडमिशन टेस्ट परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CAT 2024 Admit Card: भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (IIM कलकत्ता) कल यानी 5 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (iimcat.ac.in) के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को अपने संबंधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सरकार द्वारा जारी एक मूल और वैध फोटो पहचान प्रमाण के साथ अपना एडमिट कार्ड ले जाना होगा।
इस दिन होगी परीक्षा
कैट परीक्षा 24 नवंबर को तीन पालियों में में ऑनलाइन मोड में होगा। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी और आखिरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगी।
एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
कैट एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, उम्मीदवार की श्रेणी, दिव्यांग स्थिति, आपातकालीन संपर्क, कैट परीक्षा की तिथि और दिन, कैट स्लॉट और परीक्षण, समय रिपोर्टिंग, केंद्र में प्रवेश का समय, केंद्र का गेट बंद होने का समय, कैट परीक्षा केंद्र का गूगल मैप लिंक कैट परीक्षा शहर, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस के निर्देश दिए होंगे।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- उम्मीदवार कैट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आईआईएम की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध "पंजीकृत उम्मीदवार लॉगिन" लिंक पर क्लिक करें।
- CAT लॉगिन तक पहुंचने के लिए अपना CAT 2024 उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद अडमिट कार्ड स्क्रिन पर प्रदर्शित होगा।
किसी भी त्रुटि के मामले में, उम्मीदवार कैट परीक्षा हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार हेल्पडेस्क सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कॉल पर उपलब्ध रहेगा। हेल्पडेस्क रविवार और राष्ट्रीय, सार्वजनिक छुट्टियों पर बंद रहेगा।
कमेंट
कमेंट X