Case 180: एक असाधारण मंच, जहां मानसिक और बौद्धिक रूप से मजबूत बनता है युवा; जानिए कैसे
केस 180 अब एक ऐसा मंच बन गया है, जहां युवाओं के सामने उद्योग जगत में आने वाली हर मुश्किल का सामना करने की क्षमता का परीक्षण होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
180 डिग्री कंसल्टिंग, एसआरसीसी ने केस 180, एक केस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस आयोजन को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इस प्रतियोगिता के लिए पूरे देश से रिकॉर्डतोड़ 8000 पंजीकरण किए गए। देश भर से कई प्रतिभाशाली दिमागों द्वारा शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा की गई। दिल्ली विश्वविद्यालय, आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के छात्रों ने इसमें प्रतिभाग किया। इस तरह से केस 180 एक असाधारण बौद्धिक प्रतिस्पर्धा में तब्दील हुआ।
क्या है केस 180 ?
दरअसल आज के दौर में युवाओं को किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए परामर्शदाता यानी कन्सलटेंट की आवश्यकता होती है। ‘केस 180’ को इसी परामर्श जगत की अलग अलग वास्तविकताओं का अनुकरण करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है। इस वजह से इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को उन क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल होती है, जिनमें उनकी रुचि है। इस बार प्रतियोगिता में तीन अलग-अलग संस्करण तैयार किए गए थे, जिसमें प्रतिभागियों को एक बहु-आयामी चुनौती मिली। तीन अलग अलग संस्करणों से गुजरने के बाद प्रतिभागियों को विशिष्ट परामर्श डोमेन में जाने की अनुमति मिली।
केस 180 का प्रबंधन परामर्श संस्करण
प्रतिभागियों को इस इवेंट के प्रतिष्ठित नॉलेज पार्टनर्स द्वारा तैयार किए गए बेहद कठिन व्यावसायिक परिदृश्यों का सामना किया। इन नॉलेज पार्टनर्स में कैपजेमिनी, न्यूजेन, प्राइमस पार्टनर्स और ईईएसएल जैसी कंपनियां शामिल रही। इन टॉप लेवल की कंपनियों की वजह से प्रतिस्पर्धा को विश्वसनीयता मिली। इस प्रतिस्पर्धा में प्रतिभागियों को उद्योग जगत में सामने आने वाली जटिल समस्याओं और चुनौतियों का विश्लेषण करने का मौका मिला। व्यवसाय अगर विकास की पटरी से उतर जाए, तो इसके बाद किस तरह से नए समाधान ढूंढने हैं? चुनौतियों का सामना कैसे करना है? प्रतिभागियों की इस क्षमता का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया गया। इस प्रतियोगिता की मदद से प्रतिभागियों के समस्या समाधान कौशल का भी परीक्षण किया गया।
केस 180 का संकट परामर्श संस्करण
इस संस्करण में प्रतिभागियों के सामने ऐसी स्थितियां रखी गई, जहां त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया चाहिए। ऐसी स्थिति में अत्यधिक दबाव से बाहर कैसे निकलना है और क्या सोचना है? इस संस्करण प्रतिभागियों की सोचने की क्षमता का परीक्षण किया गया। नॉलेज पार्टनर्स ईवाई, पीडब्ल्यूसी और फॉरेस्टर द्वारा ऐसे केस सामने रखे गए, जो संभावित रूप से किसी संगठन या संस्थान को पंगु बना सकते हैं। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। मुश्किल से मुश्किल स्थिति में कैसे निपटना है और किस तरह से कार्य योजना तैयार करनी है, इन सब बातों का गहनता से परीक्षण किया गया।
इस मामले में अलग है 'केस 180'
केस 180 का नीति परामर्श संस्करण
नीति परामर्श संस्करण में समग्र, नैसकॉम, कोहेरेंट मार्केट इनसाइट्स एंड बिजनेस वैल्यू इंडिया, सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी और द क्वांटम हब जैसे नॉलेज पार्टनर्स मौजूद रहे। इन कंपनियों द्वारा प्रतिभागियों के सामने बेहद ही कठिन नीतिगत मुद्दे रखे गए। इस दौरान प्रतिभागियों की नीति निर्माण की समझ, नीति कार्यान्वयन की जटिल प्रक्रिया और चुनौतियों का समाधान करने की क्षमता का गहनता से परीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय के दायरे से बाहर सोचने और व्यापक सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य पर विचार करने की चुनौती दी। इस प्रतियोगिता में शीर्ष टीमों को अलग करने के लिए चार दौर की चयन प्रक्रिया रखी गई।
पहली प्रक्रिया: यह पहला दौर एक बौद्धिक चुनौती के रूप में कार्य करता है, जिसमें प्रतिभागियों के परामर्श के सिद्धांतों की मौलिक समझ का परीक्षण किया जाता है।
दूसरी प्रक्रिया: इस दूसरे दौर में प्रतिभागियों को नॉलेज पार्टनर्स द्वारा कठिन से कठिन केस दिए गए। इन केस स्टडी की बदौलत प्रतिभागियों को मुश्किल से मुश्किल समस्याओं का समाधान करवाया गया।
ऑनलाइन फाइनल राउंड 1: इस दौरान प्रतियोगिता में काफी तेजी आ गई। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत मामलों के व्यापक समाधान तैयार किए गए।
ग्रैंड फिनाले राउंड: ये इस प्रतिस्पर्धा का अंतिम परीक्षण चरण था। इसमें प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति और समाधान प्रदर्शित करना था। प्रतिभागियों को न्यायाधीशों के एक प्रतिष्ठित पैनल के सामने अपने समाधान पेश करने थे। प्रत्येक संस्करण के विजेताओं को खिताब से सम्मानित किया गया और धनराशि भी मिली। इस आयोजन ने महत्वाकांक्षी सलाहकारों और उद्योग जगत के नेताओं के बीच मूल्यवान संबंधों को भी बढ़ावा दिया। नॉलेज पार्टनर के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों के साथ बातचीत की। इसके अलावा परामर्श जगत और इसके लिए आवश्यक कौशल के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान प्रतिभागियों को बड़े नॉलेज पार्टनर्स के साथ नेटवर्क बनाने और करियर मार्गदर्शन प्राप्त करने का अनूठा अवसर मिला।
'केस 180' ने भारत के युवा दिमागों की बौद्धिक क्षमता और कौशल को निखारने का काम किया है। इसके साथ ही मुश्किल परिस्थितियों के दौरान ज्ञान का परीक्षण करने और उद्योग जगत के बड़े नामों से रूबरू होने के लिए एक मंच प्रदान किया।
कमेंट
कमेंट X