फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Tips opportunities trends in the field of data science

Career Tips: डाटा साइंस के क्षेत्र में बना सकते हैं करिअर, बाजार में बढ़ रहा ट्रेंड

Wed, 01 Nov 2023 05:21 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 01 Nov 2023 05:21 PM IST
सार

Data Science: डाटा साइंस से जुड़े रोगजार आजकल ट्रेंड में हैं। आप भी डाटा साइंस के क्षेत्र में करिअर बना सकते हैं। यह एक विकसित होता सेक्टर है, जहां आने वाले समय में रोजगार की अपार संभावनाएं होंगी।

विज्ञापन
Career Tips opportunities trends in the field of data science
Data Science - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Data Science: डाटा साइंस सांख्यिकीय और कंप्यूटेशनल टूल, एल्गोरिदम और मशीन लर्निंग सिद्धांतों का एक मिश्रण है। जिसका उद्देश्य उन आंकडों में छिपे प्रासंगिक संदेशों को उजागर करना है, जिनका बाद में बेहतर निर्णय लेने के लिए उपयोग किया जा सकता है।  डाटा साइंस से जुड़े रोगजार आजकल ट्रेंड में हैं। आप भी डाटा साइंस के क्षेत्र में करिअर बना सकते हैं। यह एक विकसित होता सेक्टर है, जहां आने वाले समय में रोजगार की अपार संभावनाएं होंगी।

विज्ञापन

उच्च शिक्षा में डाटा साइंस का रोल

कई उच्च शिक्षण संस्थानों और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्मों ने डाटा साइंस और बिजनेस एनालिटिक्स में डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। आईआईटी और एनआईटी ने डाटा विज्ञान में कार्यकारी कार्यक्रम शुरू किए हैं। सामाजिक विज्ञान और मैनेजमेंट स्कूलों ने भी अपने पोर्टफोलियों में डाटा साइंस को जोड़ना शुरू कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में करिअर के अवसर

डाटा साइंस की पढ़ाई करने वाले ग्रेजुएट्स को आने वाले वर्षों में रोजगार के क्षेत्र में कंपटीशन के दौर में फायदा मिलेगा। क्योंकि डाटा साइंटिस्ट अपने ऑर्गेनाइजेशन को नेगेटिव रिस्क कम करने और वैल्यू एडिशन के कई पहलुओं में बेहतर निर्णय लेने में मदद कर सकते हैं। डाटा साइंस आज हर क्षेत्र के लिए अनिवार्य हो गया है। इसलिए इसमें महारथ होना करिअर के लिए बेहतर कदम माना जा सकता है।

विज्ञापन

डाटा साइंस में रोजगार के अवसर

आने वाले वर्षों में डाटा साइंस के क्षेत्र में कई नौकरियों की संभावनाएं और संख्या बढ़ सकती है। एक अनुमान के मुताबिक 2024 तक लगभग 27 लाख पद मार्केट में होंगे, जबकि भारत में एनालिटिक्स, डाटा साइंस और बिग डाटा उद्योग का आकार सात गुना बढ़ने और 2028 तक लगभग दो करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। ई-कॉमर्स, स्वास्थ्य देखभाल, वित्तीय सेवाओं, खेल, पत्रकारिता और सार्वजनिक नीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में डाटा साइंटिस्ट, डाटा विश्लेषक, डाटा आर्किटेक्ट, सांख्यिकीविद् या व्यवसाय विश्लेषक के रूप में रोजगार के कई अवसर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed