फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Tips: Make Every Day New, Boost Skills and Energy with New Challenges and Hobbies

Career Tips: हर दिन को नया बनाएं, नई चुनौतियों और शौक से बढ़ाएं कौशल और ऊर्जा; इन टिप्स से विकसित करें सोच

Mon, 22 Sep 2025 10:34 AM IST
शिवम गर्ग मिशेल टैटे, हावर्ड बिजनेस रिव्यू
मिशेल टैटे, हावर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 22 Sep 2025 10:34 AM IST
सार

Boost Skills: मिशेल टैटे के अनुसार, लंबे समय तक किसी काम में महारत हासिल करना अच्छा है, लेकिन नई चीजें सीखने की आदत बनाए रखना रचनात्मक सोच और ऊर्जा के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
Career Tips: Make Every Day New, Boost Skills and Energy with New Challenges and Hobbies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Self-Improvement Tips: जब आप लंबे समय तक किसी काम में लगे रहते हैं, तो स्वाभाविक रूप से उसमें बहुत अच्छे हो जाते हैं। समय के साथ आप अपने काम में इतना अनुभव और कौशल कर लेते हैं कि लोग आपको उस हासिल क्षेत्र का विशेषज्ञ मानने लगते हैं। आप खुद भी अपनी इस महारत पर गर्व महसूस करते हैं, लेकिन इसके साथ ही एक समस्या धीरे-धीरे सामने आती है। जब आप बहुत माहिर हो जाते हैं, तो कई बार आपकी सोच सीमित हो जाती है। आप नए प्रयोग करने या रचनात्मक तरीके अपनाने से कतराने लगते हैं, क्योंकि आपकी आदतें और तरीका पक्का ही चुका होता है।

विज्ञापन


खोज और नया सीखने का जो उत्साह शुरू में था, वह धीरे-धीरे कम होने लगता है। यह थकान (बर्नआउट) नहीं है, बल्कि एक सूक्ष्म स्थिति है, जिसमें आप दोहराव और दिनचर्या के जरिये अच्छे तो बने रहते हैं, लेकिन नई खोजों का आनंद खोने लगते हैं। इसीलिए 'रणनीतिक शौकिया' बनने की बात कही जाती है। इसका मतलब है कि आपको हमेशा हर चीज में महारत हासिल करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, बल्कि बार-बार किसी नए क्षेत्र में शुरुआती स्तर से सीखने की आदत डालनी चाहिए। अगर आप सिर्फ सीखने के लिए शुरुआत करें, तो यह आपके लिए एक नई ऊर्जा और रचनात्मक सोच का रास्ता खोल सकता है।

विज्ञापन

नए शौक अपनाएं

अपने क्षेत्र की महारत से बाहर निकलने के लिए ऐसी गतिविधि चुनें, जिसका आपके पेशे से कोई संबंध न हो। इसके लिए काम के अलावा कोई नया शौक अपनाएं, जैसे-नई भाषा सीखना, वाद्य यंत्र बजाना आदि। ऐसा काम चुनें, जहां न आपको पहले से कोई अनुभव हो और न ही उपलब्धि मापने का दबाव। इससे आपका दिमाग नई तरह से सोचने और सीखने के लिए तैयार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबद्ध रहें

अक्सर लोग कुछ नया सीखने के लिए सेवानिवृत्ति या खाली समय का इंतजार करते हैं और अगर शुरुआत भी करते हैं, तो बीच में छोड़ देते हैं। इससे बचने के लिए अपने नए लक्ष्य को सहकर्मियों, दोस्तों या परिवार के साथ साझा करें। इससे आप अपने सीखने की प्रतिबद्धता को लेकर अधिक सजग रहेंगे। ध्यान रखें, इसे प्रदर्शन नहीं, बल्कि सीखने की प्रतिबद्धता के रूप में पेश करें। आप नया लक्ष्य कुछ भी रख सकते हैं। नई चुनौतियां न केवल आपके कौशल को बढ़ाती हैं, बल्कि रोजमर्रा के कामों में आपकी सोचने की क्षमता को भी बढ़ाती हैं।

सीखने को प्रगति का हिस्सा बनाएं

खुद का बेहतर बनाने के लिए आरामदायक दायरे से बाहर निकलकर नई चुनौतियां अपनाएं। कुछ नया सीखें और इसे अपनी प्रगति का हिस्सा मानें, न कि कमजोरी का संकेत। अगर कोई चुनौती आसान लगे, तो लक्ष्य और बड़ा करें। धीरे-धीरे यह आदत आपको नई सकारात्मक ऊर्जा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed