फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Tips Free Online Data Science Course from Harvard University get full details here

Career Tips: डाटा साइंस के क्षेत्र में करिअर बनाने का मौका, इस विदेशी यूनिवर्सिटी से करें फ्री ऑनलाइन कोर्स

Thu, 12 Oct 2023 06:18 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 12 Oct 2023 06:18 PM IST
सार

Career Tips: हार्वर्ड विश्वविद्यालय डाटा साइंस के क्षेत्र में करिअर बनाने वाले छात्रों के लिए एक मौका लेकर आया है। दरअसल यहां छात्रों को फ्री में ऑनलाइन कोर्स मुहैया कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Career Tips Free Online Data Science Course from Harvard University get full details here
career in Data Science

विस्तार

Career Tips Free Online Course: हर छात्र का सपना होता है कि 10वीं-12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिले। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं और अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहते हैं तो दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार हार्वर्ड विश्वविद्यालय आपको यह मौका दे रहा है। दरअसल विश्वविद्यालय ने दुनियाभर के छात्रों के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्सेज की शुरुआत की है।

विज्ञापन

इन कोर्सेज में करें पढ़ाई

हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किए गए फ्री ऑनलाइन कोर्सेज में डाटा साइंस, मशीन लर्निंग, डाटा साइंस कैपस्टोन, डाटा साइंस इनफरेंस एंड मॉडलिंग और डाटा साइंस लीनियर रिग्रेशन जैसे कोर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो से आठ सप्ताह का कोर्स

डाटा साइंस के क्षेत्र में युवाओंके भविष्य को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ही इस फ्री ऑनलाइन कोर्स को डिजाइन किया गया है। इन कोर्सेज को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने अन्य कार्यों को भी कर सकते हैं। आॉनलाइन फ्री कोर्सेज के पाठ्यक्रम और वीडियो ट्रांसकिप्शन की भाषा अंग्रेजी रखी गई है। अगर इन कोर्सेज के समय सीमा की बात करें तो डाटा साइंस, मशीन लर्निंग कोर्स आठ सप्ताह, डाटा साइंस कैपस्टोन दो सप्ताह, डाटा साइंस इनफरेंस एंड मॉडलिंग और डाटा साइंस लीनियर रिग्रेशन कोर्स आठ सप्ताह के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिल सकता है मौका

डाटा साइंस कोर्स करने के बाद आप बतौर डाटा एनालिस्ट, डाटा साइंटिस्टएंट्री लेवल और एसोसिएट डाटा साइंटिस्ट के पद पर कार्य करने के साथ ही डाटा साइंटिस्ट बनकर आप भारत में 10 लाख रुपये सालाना तक कमा सकते हैं। इन कोर्सेज की डिमांड भी अब तेजी से बढ़ रही है। लिहाजा यह एक अच्छा मौका है।

यहां मिलेगी पूरी जानकारी

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के इस फ्री ऑनलाइन कोर्स के बारे में जानकारी और दाखिले के लिए आप हार्वर्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट pll.harvard.edu पर जाकर 21 दिसंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed