फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   UPTET 2017 Results Likely To Be Declared On Thursday Evening Know How To Check

UPTET Result 2017: आज शाम जारी होंगे नतीजे, ऐसे कर सकते हैं चेक

Thu, 30 Nov 2017 04:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Thu, 30 Nov 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
UPTET 2017 Results Likely To Be Declared On Thursday Evening Know How To Check
इस बार कुल 1.37 शिक्षकों की भर्ती होनी है - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2017 (UPTET 2017) के नतीजे संभवत: 30 नवंबर यानी गुरुवार शाम जारी किये जा सकते हैं। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की आंसर-की 6 नवंबर को डाली गई थी। यह उत्तरमाला 30 नवंबर तक ही उपलब्ध रहने की जानकारी भी दी गई थी। 

विज्ञापन





उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 15 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 1009,346 उम्मीदवारों ने आवेदन दिये थे। इनमें से लगभग 32,587 एप्लिकेशन रद्द कर दिये गए थे। वहीं, कुल 9.76 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। राज्य के करीब 1634 केंद्र पर परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए इंटरमीडियेट या ग्रैजुएशन कर चुके अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए गए थे। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि सितंबर 2017 में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव को मंजूरी दी थी। नए नियम के अनुसार लिखित परीक्षा में 60 अंक अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी TET (टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) पास करेंगे केवल वे ही नई प्रक्रिया के तहत एप्वॉइंट किये जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बताया है कि इस बार कुल 1.37 शिक्षकों की भर्ती होनी है। 

अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upbasiceduboard.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि एडमिट कार्ड और उत्तरमाला डाउनलोड करते वक्त साइट में कई तकनीकि दिक्कतें आई थीं। संभव है कि रिजल्ट के जारी होने के फौरन बाद वेबसाइट स्लो रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed