फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   SAFALTA Talks Master Class: To be successful,it is important to have will along with skill: Shiv Kheda-safalta

SAFALTA Talks Master Class : सफल होने के लिए स्किल के साथ विल का होना भी जरूरी : शिव खेड़ा

Sun, 05 Nov 2023 08:16 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Sun, 05 Nov 2023 08:16 PM IST
सार

Guest Speaker: Shiv Khera, Author, Motivational Speaker and Educator
Master Session Topic: Current Education System

विज्ञापन
SAFALTA Talks Master Class: To be successful,it is important to have will along with skill: Shiv Kheda-safalta
सफलता मास्टर क्लास Current Education System - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफलता डॉट कॉम द्वारा वर्तमान शिक्षा प्रणाली विषय पर छात्रों को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध वक्ता एवं लेखक शिव खेड़ा ने अपने जीवन की शुरुआती असफलताओं के बारे में बताया उन्होंने बताया कि कैसे अपने अंदर बदलाव लाकर इन सबसे बाहर निकल कर आए। उन्होंने डॉक्टर पी की बताई बात पर जोर देते हुए कहा कि समस्या एक जीवन का प्रतीक है। जब तक इंसान का जीवन रहता है समस्याएं रहती हैं। उन्होंने डॉक्टर पी की प्रार्थना को ही जीवन का निचोड़ बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि परमात्मा मुझे संतुलन दो, जो बदल नहीं सकता आपकी सौगात समझ के स्वीकार करो, और अगर बदल सकता हूं तो मुझे इतनी हिम्मत और हौसला दो कि मैं बदल दूं, और इतनी सुबुद्धि जो कि बता सकूं कि क्या बदल सकता हूं और क्या मैं नहीं बदल सकता।

विज्ञापन

ये भी सीखें 
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग

विज्ञापन

एडवांस डिजिटल मार्केटिंग 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल मार्केटिंग क्लासरूम प्रोग्राम

ऐसी चीजों के पीछे अपनी उर्जा न लगाएं जिन्हें आप बदल नहीं सकते

उन्होंने युवाओं से पूछा कि क्या हर चीज हमारे हाथ में है। क्या हर चीज को हम अपने अनुसार बदलकर इस्तेमाल कर सकते हैं, नहीं। उन्होंने कहा कि दुनियां में कुछ फैसले हमारे आपके हाथ में नहीं हैं। जैसे कोई अपने मां बाप को नहीं चुन सकता, मुझे कहां पैदा होना है इसका फैसला भी आप नहीं कर सकते। मेरा रंग, ऊंचाई और वजन क्या होगा इसका फैसला भी आप नहीं कर सकते हैं। यानी बहुत सारी चीजें ऐसी हैं जिन्हें बदला नहीं जा सकता है। दुनियां में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो पूरी उम्र उन चीजों से लड़ते रहते हैं जिन्हें बदल नहीं सकते और अपनी जिंदगी में तनाव लेते चले आते हैं और उत्पादकताहीन, दूसरों पर निर्भर व कुछ नहीं करने वाले बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसी सोच को लेकर दो कदम आगे की सोच के साथ मैंने एक नई किताब यू कैन अचीव मोर लिखी। खेड़ा ने कहा कि इस किताब में मैंने लिखा कि जिंदगी एक फैसला भी है और जिंदगी एक समझौता भी है। उन्होंने कहा कि अगर आप ज्यादा भोजन करते हैं तो आप मोटापे को आमंत्रित करते हैं, अगर आप सिगरेट पीते हैं तो आप कैंसर को आमंत्रित करते हैं और अगर आप किसी से बद्तमीजी से पेश आते हैं तो सामने वाला आपसे भी बुरा व्यवहार करे ये फैसला करते हैं। हम सब एक फैसला लेने तक आजाद हैं। उसके बाद हमारी आजादी खत्म हो जाती है फैसला हम पर काबू पा लेता है।

ये भी पढ़ें
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक 
डिजिटल मार्केटिंग मॉक टेस्ट 

कभी कभार अच्छा काम लेने से इंसान सफल नहीं बनता, सक्सेस के लिए लगातार अच्छे कामों को दोहराना पड़ता है

शिव खेड़ा ने जो लोग सफल होते हैं वो क्या गलतियां नहीं करते और जो लोग असफल होते हैं वो अच्छे काम नहीं करते क्या के जवाब में कहा कि गलती को एक बार करने से कोई इंसान असफल नहीं हुआ। अपनी गलती को लगातार दोहराने से इंसान असफल होता है। इसी तरह कभी कभार अच्छा काम कर लेने से इंसान सफल नहीं हो जाता। अच्छे कामों को दोहराते रहने से ही इंसान सफल होता है। उन्होंने कहा कि आपके सकारात्मक फैसले आपको सफल और नकारात्मक फैसले आपको असफल बनाते हैं। उन्होंने अपनी एक याद साझा करते हुए कहा कि जब मैं इंश्योरेंस कंपनी में काम कर रहा था तब मुझे मैनेजर ने डांटकर समझाया। इसका मतलब ये नहीं था कि मैनेजर गलत है। इसका मतलब ये है कि दूसरे का भला करने के लिए कभी कभी कठोर बनना पड़ता है।

पैसा बनाने पर नहीं कमाने पर फोकस करें युवा

उन्होंने प्लान के बारे में बताया कि मेरी सब अप्वाइंटमेंट एक हफ्ते पहले बुक होती हैं। अगर आप पहले से कोई तैयारी नहीं करेंगे और सुबह उठकर सोचेंगे कि आज क्या करूंगा। तो आप की जॉब नहीं रहेगी। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य तय करने को कहा कि उन्होंने कहा कि अगर आपका कोई गंतव्य ही नहीं है तो आप कैसे किसी गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

उन्होंने पैसा बनाने और पैसा कमाने में अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि पैसा बनाना क्राइम है और पैसे कमाना धर्म संगत है। पैसा बनाने को उन्होंने चोरी बताया और पैसे कमाने को ईमानदारी। उन्होंने कहा कि जब आप पैसे कमाते हो तब आप अपनी उर्जा और मूल्यों के साथ काम करते हो। उन्होंने कहा कि आज के समय में ज्यादातर लोग पैसे बनाना चाहते हैं कमाना नहीं ये दु:ख की बात है।

सफल होने के लिए स्किल के साथ विल का होना भी जरूरी

शिव खेड़ा ने कहा कि सफल होने के लिए सिर्फ स्किल जरूरी नहीं है, स्किल के साथ विल का होना भी बहुत जरूरी है। समाज को बदलने के लिए शिक्षा के साथ मोरल एजुकेशन और कैरेक्टर डेवलपमेंट जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्वास आदमी को सफलता की ओर ले जाता है लेकिन अंधविश्वास नहीं। इसलिए किसी को अंधविश्वासी नहीं होना चाहिए।  

सफलता के साथ बनाएं अपना कॅरिअर

देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं, तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार कॅरिअर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed