फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   PCS preliminary and main examinations results may announced soon

जानिए कब जारी होंगे PCS परीक्षा के परिणाम, सुप्रीम कोर्ट ने लगा रखी है रोक

Tue, 07 Nov 2017 02:14 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Tue, 07 Nov 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
PCS preliminary and main examinations results may announced soon

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 और पीसीएस मुख्य परीक्षा-2016 के परिणाम जल्द घोषित किए जा सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा की कॉपियों की स्कैनिंग और मुख्य परीक्षा की कॉपियों को जांचने का काम अब अंतिम दौर में है।

विज्ञापन


सबकुछ ठीक रहा तो दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत तक दोनों परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम से पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इसकी आंसर-की जारी करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी में 68, 500 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, जानिए कब तक आएंगे TET के नतीजे
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस मुख्य परीक्षा-2016 का परिणम काफी समय से अटका हुआ है। दरअसल, पीसीएस 2016 की प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों में नौ प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति जताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। प्रतियोगियों की आपत्ति पर हाईकोर्ट ने विशेषज्ञों से इसकी जांच कराई।

आपत्ति सही पाए जाने पर चार प्रश्नों को डिलीट कर दिया गया और एक प्रश्न के दो वैकल्पिक उत्तरों को सही मानते हुए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम संशोधित करने का आदेश दिया गया। कोर्ट ने यह भी कहा था कि संशोधन के बाद जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उनके लिए अलग से मुख्य परीक्षा कराई जाए और जो मुख्य परीक्षा दे चुके हैं और प्रारंभिक परीक्षा में असफल होते हैं, उनका अभ्यर्थन निरस्त किया जाए।

लाखों प्रतियोगियों को परिणाम का इंतजार

PCS preliminary and main examinations results may announced soon
​आयोग ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की थी और सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। इसके बाद आयोग ने मुख्य परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कराया, जो अब अंतिम दौर में है।

आयोग की तैयारी है कि दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत में मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाए। हालांकि, मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, सो परीक्षा का अंतिम परिणाम सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ही निर्भर करेगा। वहीं, पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 की कॉपियों की स्कैनिंग का काम भी अंतिम चरण में है।

नवंबर के अंत तक आयोग इसकी आंसर-की जारी करने की तैयारी में है। आंसर-की जारी होने के बाद आयोग प्रतियोगियों से इस पर आपत्ति मांगेगा और आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही आयोग प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि पूरी कोशिश की जा रही है कि दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत तक दोनों परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए जाएं।

ये भी पढ़ें- बेहतर करियर चाहिए या जॉब, ये खबर पढ़ें और खुद ही फैसला करें


पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 का आयोजन 24 सितंबर को किया गया था। परीक्षा प्रदेश में 21 जिलों के 982 केंद्रों में कराई गई थी। प्रदेश भर से परीक्षा के लिए कुल चार लाख 55 हजार 297 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था और इनमें से दो लाखा 46 हजार 710 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिन्हें अब परिणाम का इंतजार है।

वहीं, पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2016 में 633 पदों के लिए कुल चार लाख 36 हजार 413 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से दो लाख 50 हजार 696 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल 14 हजार 615 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए थे। मुख्य परीक्षा वर्ष 2016 में 20 सितंबर से पांच अक्तूबर तक आयोजित की गई थी, जिसमें 12 हजार 897 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed