फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   news anchor media hot job

न्यूज एकंरिंग, पैसा भी और शोहरत भी

Mon, 20 Oct 2014 12:51 PM IST
विनीता वशिष्ठ
विनीता वशिष्ठ Updated Mon, 20 Oct 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
news anchor media hot job
टीवी के न्यूज चैनल पर पल पल की जानकारी देता/देती न्यूज एंकर। शोहरत और ग्लैमर के मामले में आजकल न्यूज एंकर की जॉब हॉट जॉब बन चुकी है। टीवी पर एंकरिंग करते और दो पक्षों के बीच बहस कराते चर्चित न्यूज एंकरों को देखकर युवाओं में इस फील्ड में खासी दिलचस्पी बढ़ गई है।
विज्ञापन


दरअसल शोहरत और ग्लैमर से जुड़े इस कैरियर में पैसा भी काफी है। लाखों के सैलरी पैकेज पर काम कर रहे न्यूज एंकरों की कमी नहीं मिलेगी। यूं भी आजकल न्यूज चैनलों की भरमार है और न्यूज एंकरों की धड़ाधड़ मांग हो रही है। इस नजरिए से देखा जाए तो न्यूज एंकर कैरियर के मामले में रोजगार की संभावनाएं पिछले कुछ सालों में दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन



समाचारो की समझ
न्यूज एंकर बनने के लिए कुछ खास चीजों की समझ जरूरी है। न्यूज एंकर बनने के लिए जरूरी है कि आपको समाचारों और देश विदेश के घटनाक्रम की समझ हो। अगर आप रोज दो एक अखबार पढ़ते हैं तो आपको इस फील्ड को चुनने में आसानी होगी। आजकल पत्रकारिता में डिग्री और डिप्लोमा करने वालों को न्यूज एंकरिंग की फील्ड में अहमियत दी जा रही है। आपकी भाषा शैली स्पष्ट और त्रुटिरहित होनी चाहिए। यानी धाराप्रवाह बोलने की क्षमता इस पेशे की गारंटी है। इसके साथ साथ आपातकाल में धैर्य और स्थिति को मैनेज करने की क्षमता भी होनी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेजेंटेबल पर्सनेलिटी और आत्मविश्वास
अगर आपकी पर्सनैलिटी प्रेजेनटेबल है तो आप बेहिचक इस फील्ड में जाकर कैरियर बना सकते हैं। इसके  साथ ही इस फील्ड की सबसे बड़ी जरूरत है आत्मविश्वास। टीवी पर लाइव चल रहे प्रोग्राम को हैंडल करने का गुर आत्मविश्वास से ही आता है। किसी हादसे या प्राकृतिक आपदा के समय बिना हाथ पैर फुलाए दर्शकों को सटीक और सही जानकारी देना अपने आप में एक कला भी है और जिम्मेदारी भी।

कहां कहां मिलेंगे मौके
टीवी के साथ साथ रेडियो में भी न्यूज एंकर के लिए काफी मौके हैं। एंकरिंग के अलावा रेडियो और वीडियो जॉकी के क्षेत्र में भी कैरियर बना सकते हैं। स्क्रीन पर बने रहने के साथ साथ लाइमलाइट में रहने का मौका भी न्यूज एंकर को मिलता है और अगर आपमे क्षमता है तो आप इस कैरियर के जरिए घर घर में पहचाने जा सकते हैं।


न्यूज एंकरिंग के लिए प्रारंभिक प्रशिक्षण जरूरी है क्योंकि यह हुनर प्रशिक्षण एवं अनुभव से ही बेहतर तरीके से अपनाया जा सकता है। कैमरे के आगे अपने आपको प्रस्तुत करने की कला आपके अंदर होनी चाहिए। रही बात कैमरे के पीछे की तो इसके लिए कई संस्थान आपको ट्रेनिंग देंगे। भारत के सभी शहरों में न्यूज एंकरिंग के प्रशिक्षण संस्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed