सता रहा है कांस्टेबल की तैयारी का डर, मॉक टेस्ट है न!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के कुल 4,669 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी कर चुका है। इसमें पुरुष वर्ग के 3,115 और महिला वर्ग के कुल 1,554 पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए हजारों की संख्या में युवा आवेदन कर रहे हैं। आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की है। आवेदन शुल्क के तौर पर केवल सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा करने होंगे। उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के चयन के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण का आयोजन किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण का अभ्यास तो अभ्यर्थियों ने शुरू कर दिया होगा लेकिन परीक्षा और उसके प्रारूप को लेकर अब भी दिमाग में उलझनें होंगी। उसी उलझन को सुलझाने के लिए safalta.com लाया है मॉक टेस्ट पेपरों का सीरीज। सीधे यहां पर क्लिक कर जानें पूरी जानकारी
safalta.com द्वारा मुहैया कराए जाने वाले मॉक टेस्ट पेपर न केवल बेहद सस्ते हैं बल्कि इसमें परीक्षा के सटीक पैटर्न को फॉलो किया गया है। यहां आपको केवल 99 रुपये में पांच मॉक टेस्ट पेपरों की सीरीज मिलेगी। साथ ही एक फ्री मॉक टेस्ट पेपर भी दिया गया है, जिसे हल कर आप मॉक टेस्ट पेपर के प्रारूप की वास्तविकता से अवगत हो जाएंगे। इन मॉक टेस्ट पेपरों को हल करने से आपकी तैयारी को धार तो मिलेगा ही साथ ही इन टेस्ट पेपरों के जरिये आप अपना मूल्यांकन भी कर पाएंगे। प्रत्येक मॉक टेस्ट पेपर में परीक्षा के पैटर्न को फॉलो करते हुए कुल 100 प्रश्न दिए गए हैं, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। इसमें 35 प्रश्न तर्क शक्ति, 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान और 15 प्रश्न गणित के हैं। तो फिर बिना देर किए मॉक टेस्ट खरीदें और तैयारी को दें एक मजबूत शुरुआत।
कमेंट
कमेंट X