{"_id":"699036545429bd6a200618e7","slug":"mastering-humility-boost-relationships-influence-and-professional-growth-2026-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Personal Growth: विनम्रता सिर्फ गुण नहीं, बल्कि जरूरी कौशल है; इसे अपनाकर बढ़ाएं व्यक्तिगत और पेशेवर विकास","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
Personal Growth: विनम्रता सिर्फ गुण नहीं, बल्कि जरूरी कौशल है; इसे अपनाकर बढ़ाएं व्यक्तिगत और पेशेवर विकास
Sat, 14 Feb 2026 02:17 PM IST
शाहीन परवीन
निकी मैकलिन, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
निकी मैकलिन, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:17 PM IST
सार
Career Success: विनम्रता सिर्फ एक गुण नहीं, बल्कि ऐसा कौशल है जो आपके करियर और व्यक्तिगत सफलता दोनों में अहम भूमिका निभाता है। इसे अपनाकर आप बेहतर संबंध बना सकते हैं और संगठन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
Humility: जब संगठन विनम्रता व दयालुता जैसे मूल्यों को गंभीरता से नहीं लेते, तो उसके नकारात्मक परिणाम स्पष्ट दिखाई देने लगते हैं। कर्मचारी या तो नौकरी छोड़ने लगते हैं,या मानसिक रूप से दूर हो जाते हैं। इससे आपसी विश्वास कमजोर पड़ जाता है, टीमें खुलकर संवाद करना बंद कर देती हैं, और ऊर्जा का बड़ा हिस्सा तनाव व संघर्ष सुलझाने में व्यर्थ होने लगता है। अंततः इसका सीधा प्रभाव संगठन के प्रदर्शन और वातावरण पर पड़ता है।
विज्ञापन
विनम्रता कोई दिखावटी या केवल 'अच्छा व्यवहार' भर नहीं है। यह एक रणनीतिक और अनिवार्य कौशल है, जो संगठनात्मक स्वास्थ्य, उच्च प्रदर्शन करने वाली टीमों और मनोवैज्ञानिक सुरक्षा की नींव बनता है। अच्छा व्यवहार अक्सर समस्याओं से बचने की प्रवृत्ति रखता है, जबकि सच्ची दयालुता कठिन विषयों पर भी सम्मान और संवेदनशीलता के साथ संवाद करने का साहस प्रदान करती है। यह विश्वास को मजबूत करती है, कर्मचारियों को संगठन से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करती है, तनाव को कम करती है और अंततः बेहतर प्रदर्शन का मार्ग प्रशस्त करती है।
विज्ञापन
Trending Videos
दयालुता बनाम विनम्रता
संगठन में विनम्रता तभी विकसित होती है, जब लीडर खुद अपने व्यवहार से उसका उदाहरण पेश करते हैं। जब संगठन यह मान लेता है कि विनम्र होना कमजोरी नहीं, बल्कि परिपक्वता और पेशेवर मजबूती का संकेत है, तब लोग एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। इसके परिणाम यह होता है कार्यस्थल पर काम की गुणवत्ता बढ़ती हैं।मजबूत संस्कृति का निर्माण
संगठनों में विनम्रता केवल एक भावनात्मक गुण नहीं, बल्कि एक मूलभूत और मापी जा सकने वाली क्षमता है। यह कार्यस्थल की संस्कृति को कमजोर पड़ने से बचाती है और सकारात्मक माहौल बनाए रखती है। इसका परिणाम यह होता है कि अनुपस्थिति की समस्या कम होती है और कार्यस्थल की उत्पादकता बढ़ती है। दयालुता संगठन के निरंतरता की एक व्यावहारिक और प्रभावी नींव है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X