फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   IIT Madras Summer Fellowship Programme 2026 Applications Open, Apply by March 2 at iitm.ac.in

IIT Madras Summer Fellowship: आईआईटी मद्रास समर फेलोशिप के लिए पंजीकरण शुरू; मिलेगा 15000 स्टाइपेंड

Mon, 02 Feb 2026 05:15 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 05:15 PM IST
सार

IIT Madras Fellowship 2026: आईआईटी मद्रास ने समर फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह दो महीने का रिसर्च आधारित प्रोग्राम है, जो 18 मई से 17 जुलाई तक चलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च है। प्रति माह 15,000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
IIT Madras Summer Fellowship Programme 2026 Applications Open, Apply by March 2 at iitm.ac.in
IIT Madras - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

IIT Madras Summer Fellowship Programme 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने समर फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iitm.ac.in पर जाकर 2 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

हर महीने मिलेगा 15000 स्टाइपेंड

इंजीनियरिंग, प्रबंधन, विज्ञान या मानविकी में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के इच्छुक छात्र इस दो महीने की इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें प्रति माह 15,000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा। यह फेलोशिप प्रोग्राम छात्रों को अकादमिक रिसर्च से जोड़ने और शोध के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

यह दो महीने का रिसर्च आधारित फेलोशिप प्रोग्राम 18 मई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान चयनित छात्रों को आईआईटी मद्रास के फैकल्टी मेंटर्स के मार्गदर्शन में रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के तहत छात्रों को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन छात्रों को मिलेगा मौका?

आईआईटी मद्रास का यह समर फेलोशिप प्रोग्राम इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, साइंस और ह्यूमैनिटीज के छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो इंजीनियरिंग अंडरग्रेजुएट कोर्स के तीसरे वर्ष में हैं या इंटीग्रेटेड/डुअल डिग्री मास्टर्स प्रोग्राम के तीसरे या चौथे वर्ष में अध्ययनरत हैं। हालांकि, आईआईटी के छात्रों को इस फेलोशिप के लिए आवेदन की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन

रहने की सुविधा

कार्यक्रम के दौरान चयनित छात्रों को आईआईटी मद्रास कैंपस में हॉस्टल और मेस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा भुगतान के आधार पर होगी और उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे-

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • संस्थान प्रमुख द्वारा जारी बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  • 10वीं, 12वीं, पॉलिटेक्निक (यदि लागू हो)
  • सभी सेमेस्टर की मार्कशीट व अकादमिक प्रमाण पत्र (एक ही पीडीएफ में)

किन विभागों में मिलेगी फेलोशिप?

आईआईटी मद्रास समर फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के तहत कई विभागों को शामिल किया गया है, जिनमें ये विभाग शामिल हैं:

  • एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
  • एप्लाइड मैकेनिक्स एवं बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
  • बायोटेक्नोलॉजी
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • इलेक्ट्रिकल
  • मैकेनिकल
  • मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी
  • मेटलर्जिकल एवं मटेरियल्स इंजीनियरिंग
  • ओशन इंजीनियरिंग
  • साइंस
  • ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज
  • मैनेजमेंट स्टडीज

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को आईआईटी मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट iitm.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखने और पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed