IIT JAM Counselling 2026: आईआईटी जैम काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 27 मार्च से शुरू होगा पंजीकरण
IIT JAM Counselling 2026: आईआईटी बॉम्बे ने आईआईटी जैम 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 27 मार्च से 15 अप्रैल तक होंगे। पहली एडमिशन लिस्ट 25 मई को आएगी। उम्मीदवारों को JOAPS पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT JAM Counselling 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IIT Bombay) ने आईआईटी जैम 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) पास कर चुके हैं, उन्हें काउंसलिंग के लिए JOAPS पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
आवेदन और फीस की जानकारी
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 27 मार्च से शुरू होकर 15 अप्रैल 2026 तक चलेगा। उम्मीदवारों को JOAPS पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा और 750 रुपये की फीस जमा करनी होगी।
काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तारीखें
| प्रक्रिया | तारीख |
|---|---|
| आवेदन फॉर्म भरने की तारीख | 27 मार्च से 15 अप्रैल 2026 |
| चॉइस फ्रीज करने की अंतिम तिथि | 6 मई 2026 |
| पहली एडमिशन लिस्ट | 25 मई 2026 |
| सीट बुकिंग फीस की अंतिम तिथि | 30 मई 2026 |
| विड्रॉल (नाम वापस लेने) की तारीख | 3 जून से 3 जुलाई 2026 |
| दूसरी एडमिशन लिस्ट | 8 जून 2026 |
| फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 11 जून 2026 |
| तीसरी एडमिशन लिस्ट | 16 जून 2026 |
| फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 20 जून 2026 |
जरूरी दस्तावेज
काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों को ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
- IIT JAM स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड
- आवेदन फॉर्म
- सीट अलॉटमेंट लेटर
- 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट और राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र
- कैटेगरी और PwD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि काउंसलिंग प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।
ऐसे करें आवेदन
- JOAPS पोर्टल पर जाकर लॉगिन करें।
- एडमिशन फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
- अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X