{"_id":"58be833a4f1c1bab18dc49ea","slug":"iim-lucknow-to-hike-fees-in-pg-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम लखनऊ ने किया पीजी कोर्स की फीस बढ़ाने का फैसला","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
आईआईएम लखनऊ ने किया पीजी कोर्स की फीस बढ़ाने का फैसला
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Tue, 07 Mar 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ (आईआईएम-एल) देश की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा संस्थानों में से एक है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईआईएम लखनऊ ने इस शैक्षणिक सत्र से 2 साल के पीजी कोर्स पर 15 फीसदी फीस बढ़ाने का फैसला किया है। खबर है कि मैनेजमेंट की तरफ से फिलहाल ये फैसला लिया गया है कि फीस में करीब 2 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। हाल ही में आईआईएम लखनऊ के निदेशक डॉ. अजीत प्रसाद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक प्रपोजल के अनुसार पीजी कोर्स की लेट फीस बढ़कर 16 लाख रुपये हो जाएगी जो फिलहाल 14 लाख रुपये है। उनका कहना है कि देश के दूसरे आईआईएम तक लखनऊ की पहुंच बनाने के लिए ही ये कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि आईआईएम लखनऊ की तरफ से ये एक बहुत बड़ा फैसला है और अब देखना ये है कि ऐसा करने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर इसका कितना असर पड़ता है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X