{"_id":"58c13eb94f1c1bd87edc414f","slug":"hariyana-s-hrd-minister-says-central-government-will-bring-board-pattern-for-class-5th-and-8th","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ला सकती है शिक्षा के क्षेत्र में ये नया नियम लाखों छात्र हो सकते हैं प्रभावित","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
केंद्र सरकार ला सकती है शिक्षा के क्षेत्र में ये नया नियम लाखों छात्र हो सकते हैं प्रभावित
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
Updated Thu, 09 Mar 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा नीति
- फोटो : source
हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस सरकार की शिक्षा नीति की आलोचना करते हुए बुधवार को ये बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में बदलाव लाने के बाद केंद्र सरकार कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए भी बोर्ड एग्जाम का पैटर्न लाने वाली है।
विज्ञापन
राम विलास शर्मा ने कहा कि किसी भी छात्र को किसी भी क्लास में नहीं रोकने की पॉलिसी का शिक्षा की गुणवत्ता पर बहुत बुरा प्रभाव रहा है। शर्मा विधान सभा में चल रहे बजट सेशन के दौरान कांग्रेस की विधायक गीता भुक्कल के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक मानव संसाधन विकास मंत्रालय नो-डिटेंशन पॉलिसी में बदलाव लाना चाहती है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि मानव संसाधन विकास मंत्री ने अटोर्नी जनरल मुकुल रोहतगी से भी इस बारे में बात-चीत की है कि बिना लोकसभा में बहस के कैसे इस नियम को बदला जा सकता है।
विज्ञापन
इस बारे में मंत्रालय का अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
कमेंट
कमेंट X