{"_id":"6981981bf98d64fb0f0f415e","slug":"feedback-is-not-enough-understand-analyze-and-apply-suggestions-2026-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Feedback Advice: सलाह और राय को नजरअंदाज न करें; सुनें, समझें और अपने काम या जीवन में बदलाव लाएं","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
Feedback Advice: सलाह और राय को नजरअंदाज न करें; सुनें, समझें और अपने काम या जीवन में बदलाव लाएं
Tue, 03 Feb 2026 12:10 PM IST
शाहीन परवीन
ब्रेडा स्टाइनबर्ग, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
ब्रेडा स्टाइनबर्ग, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:10 PM IST
सार
Personal Growth: सिर्फ फीडबैक सुनना ही काफी नहीं है। जब कोई आपको सलाह या सुझाव देता है, तो उसे समझें, सोच-समझकर उसका विश्लेषण करें और अपने काम या जीवन में लागू करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
Suggestions: नेतृत्व में सुधार सिर्फ लिखित या औपचारिक फीडबैक से नहीं होता। रिपोर्ट या सर्वे से सामान्य सुझाव मिलते हैं, लेकिन लोगों की वास्तविक भावनाएं खुलकर सामने नहीं आ पातीं। कार्यस्थल पर स्थायी बदलाव तब आता है, जब लीडर अपनी टीम से सीधे, खुलकर और भरोसे के साथ बातचीत करता है।
विज्ञापन
बात सिर्फ कमियों की नहीं है, बल्कि ऐसी बातचीत से आपकी ताकत, व्यवहार और निर्णय लेने के तरीके के बारे में भी काफी कुछ पता चलता है। इससे आपको अपने नेतृत्व को दूसरों की नजर से देखने का मौका मिलता है। ऐसी खुली बातचीत भरोसा बढ़ाती है और छोटे, लेकिन प्रभावी बदलावों के जरिये नेतृत्व को अधिक मजबूत और संवेदनशील बनाती है।
विज्ञापन
Trending Videos
आभार से शुरुआत करें
सबसे पहले उन लोगों को धन्यवाद दें, जिन्होंने आपको फीडबैक देने के लिए समय निकाला, ताकि उन्हें यह महसूस हो कि उनका नजरिया आपके लिए वास्तव में महत्वपूर्ण है और आप उसका सम्मान करते हैं। फीडबैक मिलने के बाद यह भी स्पष्ट करें कि आप उस पर गंभीरता से सोच-विचार करेंगे और फिर उनसे विस्तार से चर्चा करेंगे। जैसे-आप कह सकते हैं कि मैं इस पर विचार करूंगा और फिर कुछ खास बिंदुओं पर आपसे दोबारा बात करना चाहूंगा। इससे आगे होने वाली गहरी बातचीत के लिए सकारात्मक माहौल बनता है।बातचीत को सोच-समझकर व्यवस्थित करें
अपने सहकर्मियों और बॉस के साथ बैठकें तय करें और पहले से स्पष्ट कर दें कि किन विषयों पर चर्चा होगी, ताकि वे तैयारी कर सकें। बैठक की शुरुआत अपने निष्कर्ष साझा करके करें, जैसे कि ये वे बातें हैं, जिन्हें लोग वास्तव में सराहते हैं और ये वे पहलू हैं, जिनमें मुझे अधिक प्रभावी होने के लिए बदलाव करने की जरूरत है। इससे आपका आत्म-चिंतन दिखता है और यह स्पष्ट होता है कि आप सीखने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X