Digital Skills : महिलाओं, युवतियों के पास फ्री में गूगल सर्टिफाइड कोर्स करने का मौका, जानें कैसे करें रजिस्टर
आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहीं हैं ऐसे में अगर आप भी 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद घर बैठे कोई काम करना चाहती हैं। या फिर कोई बिजनेस करना चाहती हैं तो ये अब आपके लिए बहुत आसान हो गया है। अमर उजाला की ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम के जरिए नि:शुल्क गूगल सर्टिफाइड कोर्स करके अपना करियर शुरू कर सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी परंपराओं की जंजीरों को तोड़कर आज के दौर में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में काम कर रहीं हैं। जोकि 2023 की शुरूआत के लिए बहुत अच्छे संकेत हैं। अगर आप भी 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद घर बैठे कोई काम करना चाहती हैं। या फिर कोई बिजनेस करना चाहती हैं तो ये आपके लिए अब बहुत आसान हो गया है। अब आप अमर उजाला की ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम के जरिए नि:शुल्क गूगल सर्टिफाइड कोर्स करके अपना करियर शुरू कर सकती हैं। विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने की इच्छुक तकरीबन 700 महिलाओं-लड़कियों ने सफलता द्वारा शीरोज की सहायता से उपलब्ध कराए जा रहे इस कोर्स में पंजीकरण कराया है। अगर आप भी इन गूगल सर्टिफाइड कोर्सेस को सीखकर अपना करियर बनाना चाहती हैं तो सफलता डॉट कॉम के Google Certified Course for women लिंक पर विजिट करके या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड करके ऐसा कर सकती हैं।
ये भी सीखें
डिजिटल मार्केटिंग
एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग
ग्राफिक डिजाइन
महिलाओं के लिए फ्री गूगल सर्टिफाइड कोर्स लेवल -1
- फ्री बिजनेस ट्रेनिंग
- ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं
- पैसे कमाने के 8 तरीके
- डिजिटल मार्केटिंग कैसे काम करता है?
- बिजनेस कैसे शुरू करें
- हरेक बिजनेस के लिए टॉप डिजिटल टूल्स
- नए कस्टमर न होने पर क्या करें
- डिजिटल मार्केटिंग क्या है, इसे कौन कर सकता है ?
- बिजनेस के जरिए पैसे कमाने के टिप्स
- 101 बिजनेस आइडिया
महिलाओं के लिए फ्री गूगल सर्टिफाइड कोर्स लेवल-2
- डिजिटल लिटरेसी बेसिक्स
- फाइनेंसियल लिटरेसी बेसिक
- लीगल एंड डॉक्यूमेंटेशन
- केस स्टडीज
- एडवांस्ड डिजिटल लिटरेसी
- एडवांस्ड फाइनेंसियल लिटरेसी
- सेल्स एंड मार्केटिंग
सफलता के साथ ऐसे बनाएं अपना करियर
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहीं महिला अभ्यर्थी या डिजिटल मार्केटिंग, ग्रॉफिक्स डिजाइनिंग जैसे फील्ड में करियर बनाने की चाह रखने वाली युवतियां इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकतीं हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई टेक्निकल कोर्सेस के साथ कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्ग दर्शन में कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी अपने पसंद के कोर्सेस से जुड़ सकतीं हैं।
कमेंट
कमेंट X