Digital Marketing : ऑनलाइन मार्केटिंग के टॉप 5 तरीके, जिनसे तेजी से ग्रो होगा आपका बिजनेस, जानें कैसे
अगर आपका भी कोई बिजनेस है और आप कुछ ही दिनों में अपने बिजनेस को ग्रो करने की सोच रहे हैं तो सफलता के एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की मदद ले सकते हैं। इस कोर्स के जरिए सैकड़ों लोग एक सफल बिजनेसमैन बन चुके हैं।
विस्तार
मौजूदा समय में ऑनलाइन मार्केटिंग आपके बिजनेस को बढ़ाने व ग्रो करने में बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। जमाना आज टेक्नोलॉजी के ऊपर निर्भर हो चुका है आपकी कुशल डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रेटजी आपके बिज़नेस को कुछ ही घंटों में अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचा सकती है। अगर आपका भी कोई बिजनेस है और आप कुछ ही दिनों में अपने बिजनेस को ग्रो करने की सोच रहे हैं तो सफलता के एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की मदद ले सकते हैं। इस कोर्स के जरिए सैकड़ों लोग एक सफल बिजनेसमैन बन चुके हैं।
ये भी सीखें
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
एडवांस डिजिटल मार्केटिंग
बेसिक डिजिटल मार्केटिंग
ऑनलाइन मार्केटिंग के टॉप 5 तरीके
1-सोशल मीडिया मार्केटिंग : सोशल मीडिया मार्केटिंग के आज के समय में कई फायदे हैं, हर कंपनी आज पीपीसी के जरिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन दे रही है, मार्केटिंग कर रही है। दरअसल सोशल मीडिया हमें अधिक ग्राहकों के साथ एक सुविधाजनक कनेक्टिविटी प्रदान करती है, जिसमें हम आसानी से ग्राहकों के व्यवहार का अध्ययन कर सकते हैं।
2-कंटेंट मार्केटिंग : कंटेंट मार्केटिंग डिजिटल मार्केटिंग का ही एक भाग है, इसमें ग्राफिक, सोशल मीडिया कैंपेन, वीडियो कैंपेन, ऑडियो जिंगल, ब्लॉग व अन्य प्रिंट माध्यमों का इस्तेमाल ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए किया जाता है।
3-एप द्वारा मार्केटिंग : आजकल सभी कंपनियां ग्राहकों के लिए बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए अपने एप लांच कर चुकीं हैं। एप के जरिए ग्राहकों से कंपनियां सीधे संवाद कर सकती हैं। साथ ही ग्राहकों को खरीदारी में छूट, सामान खरीदने में क्वाइंस, त्यौहारी ऑफर जैसे लाभ देकर उनका विश्वास जीत रहीं हैं। इसीलिए एप द्वारा मार्केटिंग सबसे प्रभावी मार्केटिंग तकनीकों में शुमार हो गया है।
4-इनफ्लुएंसर मार्केटिंग : इनफ्लुएंसर मार्केटिंग दरअसल सोशल मीडिया मार्केटिंग से संबंधित है। आज के समय में यूट्यूब, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, कू जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर मशहूर हस्तियों के द्वारा अपने उत्पाद और सेवाओं का प्रचार कराके असीमित ग्राहक संख्या तक कंपनियां पहुंच रहीं हैं। इंफ्लुएंसर द्वारा कराए गए इस प्रचार को ही इंफ्लुएंसर मार्केटिंग कहा जाता है। दरअसल हर इंफ्लुएंसर का एक अपना फैन बेस होता है। ये फैन बेस सोशल मीडिया स्टार पर भरोसा करते हैं।
5-ईमेल मार्केटिंग : ईमेल के माध्यम से संबंधित व्यक्ति से सीधा संवाद कर अपने प्रोडक्ट या सर्विस की जानकारी देना ही ई मेल मार्केटिंग कहलाता है। इस माध्यम में आपको बार बार कोई मैसेज या पोस्ट बनाने की आवश्यकता नहीं होती है और आपका मैसेज बहुत आसानी से लक्षित संख्या तक पहुंच भी जाता है। माना जाता है कि कंपनी और ग्राहक का सीधा संवाद होने के कारण ई मेल मार्केटिंग सबसे ज्यादा लीड देने वाले माध्यमों में आ चुका है।
जानें इस कोर्स में क्या है खास
•100 प्रतिशत जॉब प्लेसमेंट असिस्टेंस
•100 घंटे लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस
•20 से ज्यादा लर्निंग टूल्स
•8+ लाइव प्रोजेक्ट्स
•गूगल सर्टिफाइड अनुभवी फैकल्टी द्वारा प्रशिक्षण
•साप्ताहिक डाउट क्लीयरिंग सेशन
•एक्सपर्ट्स के साथ मास्टर क्लास
•कम्प्लीमेंट्री कोर्स-सॉफ्ट स्किल्स
सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करिअर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
डिजिटल मार्केटिंग क्या है?
डिजिटल मार्केटिंग इंटरनेट पर डिजिटल तकनीकों का उपयोग करने वाले उत्पादों या सेवाओं का विपणन है, जिसमें मोबाइल फोन ऐप्स के माध्यम से, प्रदर्शन विज्ञापन और किसी भी डिजिटल माध्यम का उपयोग शामिल है।
इनफ्लुएंसर किसे कहते हैं?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंपनियों के प्रोडक्ट्स का एक तरह से प्रचार करते है और प्रोडक्ट की विशेषताए बताते है।
सोशल मीडिया क्या है?
सोशल मीडिया इंटरनेट के माध्यम से एक वर्चुअल वर्ल्ड बनाता है जिसे उपयोग करने वाला व्यक्ति सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म (फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम) आदि का उपयोग कर पहुंच बना सकता है।
सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन क्या है?
दूसरे उपयोगकर्ताओं को आपका कंटेंट खोजने में मदद करता है, SEO की मदद से सर्च इंजन आपके कंटेंट को समझ पाते हैं और उसे खोज के नतीजों में दिखा पाते हैं
कमेंट
कमेंट X