Digital Marketing : ये 5 तरीके आपको बनाएंगे सफल डिजिटल मार्केटर, जानें इसके लिए क्या करना है जरूरी
आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री 450 बिलियन डॉलर की हो चुकी है। जिसके 2027 तक 750 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में करियर बनाना युवाओं के लिए सबसे बेहतर फैसला साबित हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में इन दिनों डिजिटल क्रांति के कारण तमाम क्षेत्रों में तेजी से उभार हुआ है। इन क्षेत्रों में से एक क्षेत्र है डिजिटल मार्केटिंग का। पिछले दशक में अगर पिज्जा खाना होता था तो आपको डोमिनोज, मैक डोनाल्ड्स या पिज्जा हट पर जाना पड़ता था। लेकिन कुछ वर्ष पहले इन आउटलेट्स ने ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरों पर पिज्जा डिलीवरी शुरू कर दी है। जिसमें आपको 30 मिनट के अंदर डिलीवरी मिल जाती है। कई आउटलेट्स 30 मिनट की डिलीवरी लेट होने के बाद पिज्जा फ्री भी देते हैं। इसी तरह कई ऑनलाइन कंपनियां ऑर्डर्स को 15 मिनट से लेकर एक घंटे तक के समय में लोगों तक पहुंचा रहीं हैं। ये सब संभव हुआ है। इंटरनेट औऱ डिजिटल मार्केटिंग के कारण। आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री 450 बिलियन डॉलर की हो चुकी है। जिसके 2027 तक 750 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में करियर बनाना युवाओं के लिए सबसे बेहतर फैसला साबित हो सकता है तो फिर देर किस बात की सफलता द्वारा शुरू किए गए खास Digital Marketing Course जुड़िये और डिजिटल मार्केटिंग स्किल सीखकर आप भी इस इंडस्ट्री में अपना शानदार कॅरिअर बनाइये।
ये भी सीखें
एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक
सुपर एडवांस डिजिटल मार्केटिंग क्लासरूम प्रोग्राम
इन 5 तरीकों से बन सकते हैं सफल डिजिटल मार्केटर
- सबसे पहले सीखें डिजिटल मार्केटिंग- आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग सीखने के लिए ऑनलाइन लर्निंग सबसे बेहतर विकल्प साबित हो रहा है। यदि आपको डिजिटल मार्केटिंग में करियर बनाना है तो सबसे पहले डिजिटल मार्केटिंग सीखना होगा। आज के समय में देश के किसी भी कोने में बैठकर आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे Digital Marketing Course को सीख सकते हैं। ये कोर्स आपको कम समय में आकर्षक पैकेज वाली नौकरी के लिए तैयार कर सकता है। इस कोर्स में आपको लेटेस्ट मार्केटिंग टूल्स, स्किल्स, टेक्नीक्स सिखाई जाएंगी।
- मार्केटिंग बिजनेस क्या है समझें- डिजिटल मार्केटिंग में करियर बनाने जा रहे युवा को कोर्स के साथ साथ इस क्षेत्र के बिजनेस की समझ बनाना भी जरूरी होता है। अगर आप किसी कॉलेज या इंस्टीट्यूट से डिजिटल मार्केटिंग कोर्स या डिग्री करके आए हैं तो आपको डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में इंटर्नशिप करनी होगी। ताकि आप इस बिजनेस को प्रक्टिकली पूरी तरह आत्मसात कर सकें। इसके बाद ही आप प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटर बन सकते हैं।
- डिजिटल मार्केटिंग अनुभव जरूरी- एक सफल डिजिटल मार्केटर बनने के लिए आपको डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में अनुभव की जरूरत होती है। ताकि इंडस्ट्री के अंदर आप विभिन्न डिजिटल मार्केटिंग रोल्स को निभा सकें। इसके लिए आप कोर्स करने के बाद पैड इंटर्नशिप या फ्रीलांस काम शुरू कर सकते हैं। आज के समय में बहुत सी कंपनियों को अपने ब्रांड को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए कम लागत में डिजिटल मार्केटिंग स्किल जानने वाले की जरूरत होती है। वो आपको पहली नौकरी या फ्रीलांस काम दे सकते हैं।
- पोर्टफोलियो बनाएं- डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री की जानकारी और अनुभव हासिल करने के बाद आपको अपना एक पोर्टफोलियो बनाना चाहिए। जिसमें आपके कोर्स, अनुभव और क्या काम कर सकते हैं उसकी जानकारी दी गई हो। ताकि कंपनी जब आपको हायर करे तो आपके पोर्टफोलियो को देखकर उसे आपके बारे में पूरा अंदाजा हो जाए।
- अपनी डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी बनाएं- एक डिजिटल मार्केटर के रूप में डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स के साथ एक बेहतर अनुभव हासिल करने के बाद आपको बजाय किसी के लिए काम करने के अपनी खुद की एजेंसी डालनी चाहिए। इसके जरिए आप अधिक बिजनेस हाउसेस को क्लाइंट बनाकर अपनी डिजिटल मार्केटिंग सर्विसेज दे सकेंगे। इस एजेंसी के जरिए तमाम बिजनेस हाउस आप पर अपनी जरूरतों के लिए निर्भर होना शुरू कर देंगे। जिसके बाद आप अपने बिजनेस को और बढ़ाकर एक सफल डिजिटल मार्केटर बन सकते हैं।
कोर्स में जो सिखाया जाएगा
- सर्च इंजन ऑप्टिमाइजर
- यूट्यूब मार्केटिंग
- ईमेल मार्केटिंग
- बिल्डिंग वेबसाइट्स
- गूगल एनालिटिक्स
- वेब कंटेंट राइटिंग
- वेबमास्टर टूल्स
- सोशल मीडिया मार्केटिंग
- फेसबुक मार्केटिंग
- इंस्टाग्राम मार्केटिंग
- ट्विटर मार्केटिंग
- गूगल एड्सेंस
- शॉपिंग एड्स
कोर्स के बाद यहां मिलेगी नौकरी
- डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर
- एसईओ
- एसईओ एग्जीक्यूटिव
- सोशल मीडिया मार्केटिंग एक्सपर्ट्स
- कंटेंट मार्केटिंग
- इनबाउंड मार्केटिंग मैनेजर
- कंवर्जन रेट ऑप्टिमाइजर
सफलता के साथ ऐसे बनाएं अपना कॅरिअर
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी या डिजिटल मार्केटिंग, ग्रॉफिक्स डिजाइनिंग जैसे फील्ड में कॅरिअर बनाने की चाह रखने वाले युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई टेक्निकल कोर्सेस के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेज चलाए जा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट जरूर करें और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करियर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X