फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Digital Marketing Career: Due to these 8 reasons, youth should learn digital marketing, know how-safalta

Digital Marketing Career:इन 8 कारणों से युवाओं को सीखनी चाहिए डिजिटल मार्केटिंग,जानें कैसे बनेगा आपका कॅरिअर

Wed, 21 Jun 2023 12:32 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Wed, 21 Jun 2023 12:32 PM IST
विज्ञापन
Digital Marketing Career: Due to these 8 reasons, youth should learn digital marketing, know how-safalta
डिजिटल मार्केटिंग - फोटो : अमर उजाला

12वीं पास, ग्रेजुएशन कर रहे युवा, बीए, बीकॉम, बीएससी, बीटेक ग्रेजुएट युवा, पोस्ट ग्रेजुएट युवा, वर्किंग प्रोफेशनल या गृहिणी कोई भी आज के समय में डिजिटल स्किल हासिल कर डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में अपना शानदार कॅरिअर बना सकता है। आने वाले 100 वर्षों तक डिजिटल मार्केटिंग युवाओं के लिए एक बेहतरीन क्षेत्र रहने वाला है। इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाने पर आप न सिर्फ ताजा तरीन टेक्नोलॉजी को सीखेंगे बल्कि शानदार सैलरी ग्रोथ भी यहां आपको मिलेगी। डिजिटली स्किल्ड होकर आप इंटरनेट और वेबसाइट एड, ईमेल मार्केटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), सर्च इंजन मार्केटिंग (SEM) और गूगल एनालिटिक्स जैसे अन्य कंपोनेंट्स में लाखों के पैकेज पर ज्वाइन कर सकते हैं। अगर आप डिजिटल मार्केटिंग सीखने के इच्छुक हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है। इसमें हम 8 स्टेप्स में बताएंगे कि खुद को कैसे इंडस्ट्री रेडी, जॉब रेडी बनाना है। 

विज्ञापन
ये भी सीखें 
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग 
एडवांस डिजिटल मार्केटिंग 
विज्ञापन

सुपर एडवांस डिजिटल मार्केटिंग 
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक 

इन 8 कारणों से युवा सीखें डिजिटल मार्केटिंग  

1-डिजिटल स्किल : अगर आप 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद रोजगार की तलाश में हैं कई जगह इंटरव्यू दे चुके हैं और बेहतर सैलरी वाली जॉब हासिल नहीं हो पा रही है। तो आप सफलता के मास्टर डिजिटल मार्केटिंग, सुपर एडवांस डिजिटल मार्केटिंग या एडवांस डिजिटल मार्केटिंग जैसे कोर्सेज करके डिजिटली स्किल्ड हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
2-सर्टिफिकेट हासिल करें : आपको अपना रिज्यूम बेहतर करने के लिए डिजिटल स्किल सर्टिफिकेट्स की जरूरत होगी। डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सोशल मीडिया प्रबंधन, एसईओ, एसईएम, इमेल मार्केटिंग, डिजिटल एनालिटिक्स जैसी स्किल हासिल कर अगर आप सर्टिफिकेट लेते हैं तो ये आपके कॅरिअर में काफी काम आने वाला है। 

3-नवीनतम ट्रेंड्स से अपडेट रहें : डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री लगातार विकसित हो रहा क्षेत्र है। ऐसे में आपको नवीनतम ट्रेंड्स, टूल्स और तकनीकों का अध्ययन करते रहना चाहिए ताकि आप अपनी स्किल को और निखार सकें और अपनी जॉब में कुछ ही महीनों में ऊंचा पद हासिल कर सकें। 

4-खुद को निखारें, पर्सनल ब्रांडिंग करें : अगर आप विभिन्न नौकरियों की साइट पर जाकर अपने रेज्यूम अपलोड करेंगे, लिक्ंडइन, शाइन डॉट कॉम जैसी साइट्स पर लगातार अपडेट करेंगे। इंस्टाग्राम फेसबुक, ट्विटर पर अपना प्रोफाइल बनाकर लगातार पोस्ट करें। इसके अलावा आप वर्डप्रेस, ब्लॉगर डॉट कॉम पर फ्री वेबसाइट बनाकर ब्लॉगिंग भी शुरू कर सकते हैं। 

5-डिजिटल मार्केटिंग के किसी एक विषय को चुनें : अपने ब्लॉग में डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करें। आप अलग अलग विषयों के बजाय किसी एक विषय को चुन लें। जैसे डिजिटल मार्केटिंग। इसमें आप सोशल मीडिया मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग, एसईओ टिप्स, पेड रिटारगेटिंग, डिजिटल एनालिटिक्स, वीडियो मार्केटिंग, आदि पर लिख सकते हैं।  

6-तेजी से बढ़ता इंटरनेट उपयोग : आज के समय में एक आम आदमी 3 से 4 घंटे तक इंटरनेट का उपयोग करता है। देश में 70 करोड़ से अधिक लोग मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले एक दशक में ये संख्या 50 करोड़ से ज्यादा बढ़ी है। ऐसे में डिजिटल सेक्टर में लाखों युवाओं के लिए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। डिजिटली स्किल्ड युवा इसमें हाथो हाथ लिये जा रहे हैं। 

7-कॅरिअर और विकास की संभावनाएं : डिजिटल मार्केटिंग एक ऐसा क्षेत्र है जो असीमित है। किसी दुकान, शॉपिंग माल की हद हो सकती है लेकिन इंटरनेट की कोई हद नहीं। आप भारत में बैठकर अमरीका, इंग्लैंड, कनाडा की वेबसाइट्स से सामान खरीद सकते हैं। इसलिए डिजिटल मार्केटिंग में कॅरिअर बनाना आज के समय में सबसे उचित फैसला है। डिजिटली स्किल्ड होने के बाद आप किसी कंपनी में काम करने के अलावा, डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी में काम कर सकते हैं, स्वयं का डिजिटल मार्केटिंग व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, या फ्रीलांस भी काम करके अपनी सेवाओं को पेश कर सकते हैं।


8-उच्च वेतन : डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसके कारण वेतनमान भी बढ़ता जा रहा है। युवा उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा मौका है जहां वे उच्च वेतन संबंधी पद प्राप्त कर सकते हैं। विभिन्न कॅरिअर विकल्पों में, डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्टों को वेतनमान में वृद्धि के बड़े मौके मिलते हैं। 

सफलता के साथ बनाएं अपना कॅरिअर

देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार कॅरिअर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed