{"_id":"59b6218e4f1c1bf17f8b5bf9","slug":"delhi-government-take-hard-steps-for-the-security-of-students-in-the-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों पर लगी सख्ती, सुरक्षा के लिए प्रोटोकॉल बनाएगी सरकार","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
स्कूलों पर लगी सख्ती, सुरक्षा के लिए प्रोटोकॉल बनाएगी सरकार
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब दिल्ली सरकार नया प्रोटोकॉल बनाने जा रही है। दिल्ली के सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए केजरीवाल सरकार ने प्रोटोकॉल तैयार करने का फैसला लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं दिल्ली सरकार सभी स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस भी बनाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खूद इस बात की जानकारी दी है। शिक्षा विभाग ने भी नई गाइडलाइंस को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
पढ़ेंः IIT कानपुर के छात्र ने जीता जेम्स डायसन अवॉर्ड
खबर है कि आज डिप्टी सीएम के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक बड़ी बैठक हो सकती है। इसमें नई गाइडलाइंस को लेकर कई नई फैसले लिए जा सकते हैं। गुड़गांव के एक निजी स्कूल में बच्चे की हत्या और दिल्ली के स्कूल में बच्ची से रेप के मामले ने देश की राजधानी के शिक्षा विभाग के पूरे सिस्टम को हिला कर रख दिया है। जिन नए नियमों पर इस बैठक में चर्चा हो सकती है उनमें सुरक्षा को अहमियत, स्कूलों में काउंसलर रखना जरूरी, स्कूल में आने वाले बाहरी लोगों पर पूरी निगरानी और जानकारी, स्कूल में जरूर हों महिला टीचर और स्टाफ जैसे मुद्दे शामिल होंगे।

कमेंट
कमेंट X