फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   delhi government sent notices to private schools for taking huge fees

मनमानी फीस लेने वाले स्कूलों को दिल्ली सरकार ने भेजा नोटिस

Tue, 22 Aug 2017 09:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 22 Aug 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
delhi government sent notices to private schools for taking huge fees

दिल्ली के निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूलने के मामले में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सभी विद्यालयों को शोकॉज नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। जस्टिस अनिल दवे कमिटी की सिफारिशों को मानने से मना करने वाले करीब 449 स्कूलों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के इस कदम के बाद से स्कूलों में अफरातफरी का माहौल बन गया है। हालांकि अभी तक 17 स्कूलों ने मनमाने तरीके से वसूल की गई फीस को कोर्ट में जमा भी करा दिया है। वहीं कुछ और स्कूल भी कोर्ट में फीस जमा करवाने की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

फीस वृद्धि के मामले में 1108 स्कूलों की हुई जांच

delhi government sent notices to private schools for taking huge fees

दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों को चेतावनी दी थी कि अगर वो जस्टिस अनिल दवे कमिटी की सिफारिशों को मानने से इनकार करते हैं तो सरकार उनको टेकओवर करेगी। आपको बता दें कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों से मनमानी फीस वसूलने के मामले में शिक्षा निदेशालय की ओर से हाईकोर्ट को 449 निजी स्कूलों को टेकओवर करने का प्रस्ताव दिया गया था।

साल 2006 से 2009 तक करीब 32 महीने की मनमानी फीस वसूलने वाले एक हजार प्राइवेट स्कूलों की जांच के लिए साल 2011 में हाईकोर्ट ने अनिल दवे कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने जबरन फीस वृद्धि के मामले में 1108 स्कूलों की जांच की थी जिसमें से 544 स्कूलों ने अपनी फीस बढ़ाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed