{"_id":"697dbc8620a9ec18740ec4de","slug":"csir-ugc-net-december-result-out-at-csirnet-nta-nic-in-check-details-here-2026-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSIR UGC NET Result: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के नतीजे घोषित; 1,54,080 अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
CSIR UGC NET Result: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के नतीजे घोषित; 1,54,080 अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम
Sat, 31 Jan 2026 02:06 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:06 PM IST
सार
CSIR UGC NET Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR UGC NET December Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जारी कर दिए हैं। अंतिम उत्तर कुंजी तय होने और उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद स्कोरकार्ड प्रकाशित किए गए हैं।
विज्ञापन
संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित मोड में देशभर में किया गया था। यह परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को भारत के 220 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में हुई और इसमें पांच विषयों के लिए कुल 2,12,552 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में जीवन विज्ञान, पृथ्वी एवं पर्यावरण से जुड़े विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान सहित कुल पांच विषयों के प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन
जेंडर के अनुसार अभ्यर्थियों की स्थिति
परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों में 1,25,748 महिलाएं, 86,801 पुरुष और 3 थर्ड जेंडर अभ्यर्थी शामिल थे। वहीं परीक्षा में वास्तव में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 1,54,080 रही, जिसमें 93,193 महिलाएं, 60,886 पुरुष और 1 थर्ड जेंडर अभ्यर्थी शामिल थे।
विज्ञापन
| लिंग | पंजीकृत | उपस्थित |
|---|---|---|
| महिलाएं | 1,25,748 | 93,193 |
| पुरुष | 86,801 | 60,886 |
| तीसरा लिंग | 03 | 01 |
| कुल उम्मीदवार | 2,12,552 | 1,54,080 |
विषय के अनुसार अभ्यर्थियों की उपस्थिति
| दिनांक | शिफ्ट | विषय | पंजीकृत | उपस्थित |
|---|---|---|---|---|
| 18.12.2025 | शिफ्ट-I | जीव विज्ञान | 90,434 | 67,032 |
| 18.12.2025 | शिफ्ट-I | पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रहीय विज्ञान | 8,093 | 5,444 |
| 18.12.2025 | शिफ्ट-I | रसायन विज्ञान | 45,348 | 32,957 |
| 18.12.2025 | शिफ्ट-II | गणितीय विज्ञान | 37,177 | 26,114 |
| 18.12.2025 | शिफ्ट-II | भौतिक विज्ञान | 31,500 | 22,533 |
| कुल | - | - | 2,12,552 | 1,54,080 |
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- एनटीए सीएसआईआर नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “CSIR UGC NET December 2025 Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- आवश्यक विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 स्कोरकार्ड को देखें।
- स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X