{"_id":"6984254be04dfb97040c4883","slug":"clat-2026-third-merit-list-released-freeze-float-exit-options-open-till-february-12-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CLAT 2026 Third Merit: क्लैट की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, उम्मीदवार इस तारीख तक चुन सकते हैं विकल्प","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
CLAT 2026 Third Merit: क्लैट की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, उम्मीदवार इस तारीख तक चुन सकते हैं विकल्प
Thu, 05 Feb 2026 10:36 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:36 AM IST
सार
CLAT Third Merit List OUT: क्लैट 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। चयनित उम्मीदवार अब फ्रीज, फ्लोट या एग्जिट का विकल्प 12 फरवरी तक चुन सकते हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CLAT Third Merit List: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLU) के संघ ने आज, 5 फरवरी 2026 को CLAT 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जो छात्र CLAT काउंसलिंग में शामिल हुए थे, वे अब काउंसलिंग के तीसरे राउंड का रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में उन छात्रों के नाम शामिल हैं जिन्हें तीसरे चरण में एनएलयू में सीट मिली है।
विज्ञापन
क्लैट 2026 की परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को हुई थी। जिन उम्मीदवारों का नाम क्लैट 2026 की रैंक लिस्ट में आया है, उन्हें तय समय से पहले अपनी सीट को लेकर फैसला करना होगा। ऐसे उम्मीदवार फ्रीज, फ्लोट या एग्जिट का विकल्प चुन सकते हैं। क्लैट 2026 के तीसरे चरण में प्रवेश की अंतिम तारीख 12 फरवरी 2026, दोपहर 1 बजे तक है।
विज्ञापन
देखें महत्वपूर्ण तिथियां
| प्रक्रिया | तारीख | अवधि |
|---|---|---|
| चौथी सीट आवंटन सूची (चौथा राउंड) | 2 मई 2026 | सुबह 10 बजे |
| सीट कन्फर्मेशन और एडमिशन (चौथा राउंड - फ्रीज/फ्लोट) | 2 से 8 मई 2026 | - |
| पाँचवीं और अंतिम सीट आवंटन सूची | 15 मई 2026 | - |
| सीट कन्फर्मेशन और एडमिशन फीस (पांचवां राउंड) | 15 से 20 मई 2026 | - |
| विश्वविद्यालय की फीस जमा करने की अंतिम तारीख (फ्लोट - राउंड 4-5) | 30 मई 2026 | शाम 5 बजे तक |
आगे का प्रोसेस क्या?
फ्रीज: अगर छात्र को जो कॉलेज मिला है वह पसंद है, तो वह उसी सीट को पक्का कर सकता है। इसके बाद उसे आगे की काउंसलिंग में भाग नहीं लेना होता।फ्लोट: अगर छात्र सीट तो लेना चाहता है, लेकिन बेहतर कॉलेज की उम्मीद भी रखता है, तो वह फ्लोट चुन सकता है। इससे अगली सूची में उसे ऊँची पसंद का कॉलेज मिल सकता है।
एग्जिट: अगर छात्र अब CLAT काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लेना चाहता, तो वह एग्जिट चुनकर प्रक्रिया से बाहर हो सकता है।
कमेंट
कमेंट X