{"_id":"5916f1e64f1c1bf207851ba6","slug":"changing-of-dates-of-ipu-admission-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू की प्रवेश परीक्षा की तिथि में हुआ बदलाव","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
आईपीयू की प्रवेश परीक्षा की तिथि में हुआ बदलाव
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Sat, 13 May 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह इंदप्रस्थ विश्वविद्यालय
गुरु गोविंद सिंह इंदप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में बीटेक (बायो टेक्नोलॉजी) व एमएमसी (नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट) की सीईटी (प्रवेश परीक्षा) की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। अब इन पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 28 मई को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी। वहीं, एमसीए व बीटेक की प्रवेश परीक्षा पहले की तरह 20 मई को ही होगी लेकिन इसके समय में भी बदलाव किया गया है। अब इन दोनों पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि दूसरी तरफ डीयू में विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन लेने के फॉर्मूले में भी कई तरह के बदलाव किए गए हैं। इससे पहले डीयू में एडमिशन की तारीख में भी बदलाव किए गए थे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X