फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   cbse changed the 12th examination pattern

CBSE ने किया एग्जाम पैटर्न में बदलाव, मॉडल पेपर जारी

Sun, 29 Oct 2017 08:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Sun, 29 Oct 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
cbse changed the 12th examination pattern

CBSE ने 12वीं के परीक्षा पैटर्न और मार्क्स स्कीम को लेकर अहम फैसला किया हैं। बोर्ड ने एक मॉडल पेपर जारी करते हुए नए पैटर्न को समझाने का प्रयास किया है। बोर्ड अब मल्टीपल चॉइस वाले सवालों को हटा कर शॉर्ट और लॉन्ग टाइप के सवाल पूछेगा।

विज्ञापन


आपको बता दें कि 2009 के बाद परीक्षा पैटर्न में बोर्ड ने अब जाकर बदलाव किया है।

बोर्ड की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान टाइम मैनेजमेंट में फायदा मिलेगा। 12वीं बोर्ड के गणित के पेपर में 1, 2, 4 और 6 मार्क्स के सवाल होंगे और प्रश्न पत्र में बड़े सवालों के लिए चॉइस भी दी जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर एक मॉडल पेपर भी जारी किया है।

विज्ञापन


ये हैं बदलाव
-सब्जेक्टिव प्रश्नों से जोड़ने की बोर्ड की तैयारी।

-12वीं में विद्यार्थी अधिक से अधिक स्कूल की पढ़ाई से जुड़ें।

-प्रश्न पत्र में सब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या अधिक की गई है।

- तीन घंटे की परीक्षा होगी और एक अंक के सात प्रश्न होंगे।

- हर प्रश्न का उत्तर 30 से 40 शब्दों में देना होगा ।

-दो पैटर्न पर प्रश्न रहेंगे। इसमें शॉर्ट और लांग हर प्रश्न का जवाब देना अनिवार्य होगा।

-मल्टीपल चॉइस के प्रश्न को हटा दिया गया है।

-कुछ विषयों में पांच तो कुछ विषयों में आठ अंक के भी प्रश्न पूछे गए हैं।

-8 अंकों के प्रश्नों को पहली बार जोड़ा गया है। इसका उत्तर 350 शब्दों में देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed